दीपक कुमार त्यागी
गौतम बुद्ध नगर : “भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन” की राष्ट्रीय अध्यक्ष “प्रेम लता ठाकुर” ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद के निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जुझारू राजनेता “राजेंद्र सिंह चंदेल” को सर्वसम्मति से “भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन” में “राष्ट्रीय प्रवक्ता” के पद पर मनोनीत किया है। यहां आपको बता दें कि “राजेंद्र सिंह चंदेल” को राजनीति का बहुत लंबा अनुभव है वह भारत के किसानों, मजदूरों, गरीबों, छात्रों एवं युवाओं के हक की लडा़ई लड़ते को हुए कई बार जेल तक भी जा चुके हैं, आम जन के हितों को लेकर संघर्ष करना उनकी पहचान है।
अधिवक्ता “राजेंद्र सिंह चंदेल” का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए “भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन” की राष्ट्रीय अध्यक्ष “प्रेम लता ठाकुर” ने आशा की है कि चंदेल देश के किसानों, मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन की लोकहित्तता को किसानों में बनाए रखेंगे और पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव के साथ किसानों, गरीबों व युवाओं की आवाज को बुलन्द करने का कार्य करेंगे।





