राजस्थान Archives - Ravivar Delhi

वासुदेव देवनानी : विद्यार्थी परिषद से विधानसभा अध्यक्ष तक राष्ट्रसेवा की प्रेरक यात्रा
गोपेन्द्र नाथ भट्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थापना आज से 77 वर्ष पूर्व 9 जुलाई 1949 को उस समय हुई थी जब स्वतंत्रता की नवोदित किरणें राष्ट्र-निर्माण के स्वप्न को आकार दे रही थीं। एबीवीपी का स्थापना दिवस केवल एक छात्र संगठन की वर्षगांठ नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र-जागरण, चरित्र- निर्माण और युवा शक्ति के संगठन की उस गौरवशाली परंपरा का उत्सव है जिसने स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसी परंपरा के एक प्रमुख प्रतिनिधि हैं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जिनका सार्वजनिक जीवन विद्यार्थी परिषद के संस्कारों से निर्मित हुआ और उन्होंने राजनीति को सदैव राष्ट्रसेवा का माध्यम माना है । साथ ही वे सभी से विशेष कर युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने के संकल्प को आत्मसात करने की अपील करते है।
युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कारों से प्रेरित होकर वासुदेव देवनानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। उन्होंने राजस्थान में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया।विशेष कर उन्होंने लगातार लगभग नौ वर्षों तक एबीवीपी की राजस्थान प्रदेश शाखा का अध्यक्ष पद संभालते हुए छात्र-आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। वे 17 वर्ष तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के उपाध्यक्ष भी रहें। उनके नेतृत्व में छात्रहित, शैक्षणिक सुधार, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक स्वाभिमान जैसे विषय छात्र जीवन के केंद्र में रहे। वे मानते हैं कि विद्यार्थी केवल डिग्री प्राप्त करने वाला युवा नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। विद्यार्थी परिषद् से राजनीति में आने के बाद देवनानी लगातार पांचवीं बार विधायक बने और वर्तमान में अजमेर उत्तर से विधायक होने के साथ ही राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं और देश विदेश में अपने संसदीय नवाचारों के लिए लोकप्रिय है। देवनानी दो बार राजस्थान के शिक्षा राज्य मन्त्री भी रहें हैं। शिक्षा मन्त्री के रूप में उनका कार्यकाल राजस्थान के शिक्षा पाठ्यक्रम में देश-प्रदेश के 200 महापुरुषों के नाम सम्मिलित कराने के लिए उल्लेखनीय रहा है। विशेष रूप से अकबर महान के स्थान पर महाराणा प्रताप महान का पाठ सम्मिलित कराने के लिए वे बहुत अधिक चर्चित हुए।देवनानी का मानना है कि एबीवीपी ने उन्हें अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व और राष्ट्र-प्रथम की भावना प्रदान की। परिषद का प्रसिद्ध भाव“देह लेकर आए, ध्येय परिषद ने दिया”उनके सार्वजनिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यही कारण है कि छात्र राजनीति से प्रारंभ हुई उनकी यात्रा आज राजस्थान विधानसभा के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची है, जहाँ वे लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।

देवनानी बार-बार इस बात पर बल देते हैं कि एबीवीपी केवल छात्रसंघ चुनावों तक सीमित संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का व्यापक अभियान है। शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, रक्तदान, आपदा राहत, सीमांत क्षेत्रों में जनजागरण और राष्ट्रीय एकता जैसे अनेक क्षेत्रों में परिषद का योगदान इसकी व्यापक सोच का परिचायक है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष हो, कश्मीर में तिरंगा यात्रा हो या राष्ट्रीय एकता के लिए चलाए गए अभियान—परिषद ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। वर्तमान समय में जब समाज अनेक प्रकार की वैचारिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, वासुदेव देवनानी युवाओं से भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति आस्था रखने का आह्वान करते हैं। उनका स्पष्ट मत है कि किसी भी मतभेद का समाधान हिंसा या वैमनस्य नहीं, बल्कि अध्ययन, संवाद और लोकतांत्रिक विमर्श है। यही स्वस्थ छात्र जीवन और सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। देवनानी के अनुसार भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका है। यदि विद्यार्थी ज्ञान के साथ चरित्र, सेवा और राष्ट्रभक्ति को भी अपनाएँ, तो भारत पुनः विश्व का मार्गदर्शक बन सकता है। यही कारण है कि वे स्वामी विवेकानंद के “ज्ञान, शील और एकता” के संदेश को आज भी उतना ही प्रासंगिक मानते हैं जितना परिषद की स्थापना के समय था।

आज, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना दिवस का गौरवपूर्ण 78 वाँ उत्सव मना रही है, तब वासुदेव देवनानी का जीवन इस सत्य का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आता है कि विद्यार्थी जीवन में प्राप्त संस्कार व्यक्ति को केवल सफल नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी भी बनाते हैं। परिषद से प्राप्त राष्ट्रभाव, सेवा और नेतृत्व की चेतना ने उन्हें जनप्रतिनिधि से आगे बढ़ाकर लोकतंत्र के एक गरिमामय संरक्षक के रूप में स्थापित किया है।

वास्तव में, वासुदेव देवनानी की सार्वजनिक यात्रा यह संदेश देती है कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की ऐसी जीवनशाला है, जहाँ से निकलने वाले कार्यकर्ता समाज, लोकतंत्र और भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने का सतत प्रयास करते हैं।

The post वासुदेव देवनानी : विद्यार्थी परिषद से विधानसभा अध्यक्ष तक राष्ट्रसेवा की प्रेरक यात्रा appeared first on Ravivar Delhi.

पंचशील मल्टीपर्पज स्टेडियम का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम
रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अजमेर वासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पंचशील विजयाराजे नगर के निकट निर्माणाधीन मल्टीपर्पज स्टेडियम का नामकरण ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम’ करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी प्रदान कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने इस संबंध में पूर्व में एडीए को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिए थे।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम- विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता के प्रखर पुरोधा थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, शिक्षा, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उनके नाम पर स्टेडियम का नामकरण उनके राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के माध्यम से इस आधुनिक मल्टीपर्पज स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

अजमेर का एक विश्वस्तरीय बहुउद्देशीय आयोजन स्थल – श्री देवनानी ने कहा कि लगभग 80 हजार दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम अजमेर शहर की सबसे महत्वपूर्ण खेल एवं सार्वजनिक अधोसंरचना परियोजनाओं में शामिल होगा। इसके निर्माण से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा अजमेर उत्तर क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पटेल मैदान के विकास के बाद शहर में बड़े आयोजनों के लिए एक वैकल्पिक एवं आधुनिक मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस स्टेडियम के निर्माण से यह आवश्यकता पूरी होगी और अजमेर को एक विश्वस्तरीय बहुउद्देशीय आयोजन स्थल प्राप्त होगा।

अजमेर की आयोजन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि – विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि इस परिसर में खेल प्रतियोगिताओं के साथ बड़े, सामाजिक, सांस्कृतिक व सार्वजनिक कार्यक्रर्मों का भी सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सकेगा। इससे शहरवासियों को एक उत्कृष्ट सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध होगी और अजमेर की आयोजन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

स्टेडियम, अजमेर की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव- श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के समय एवं संतुलित विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल एवं नागरिक सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। यह स्टेडियम भी शहर की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पड़ाव सिद्ध होगा।

The post पंचशील मल्टीपर्पज स्टेडियम का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम appeared first on Ravivar Delhi.

राजस्थान में सहकारिता आंदोलन एक नए युग में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है
अमूल द्वारा राजस्थान में विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण केंद्र स्थापित करने की घोषणा

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

राजस्थान में सहकारिता आंदोलन एक नए युग में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। कृषि, डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जिस व्यापक परिवर्तन की कल्पना की जा रही थी, वह अब धरातल पर आकार लेने लगा है। इसी क्रम में अमूल द्वारा राजस्थान में विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण केंद्र स्थापित करने की घोषणा तथा भारतीय बीज सहकारी समिति के माध्यम से आधुनिक और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाले उन्नत बीजों की उपलब्धता भविष्य की कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हो सकते हैं।

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली के भारत मंडपम में सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह राजस्थान को कई सौगाते मिली। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित थे। यमुना जल समझौता और पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में उनका आत्म विश्वास और उत्साह सातवें आसमान पर दिखा ।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत मंडपम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सामने आए आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान आज देश में सहकारी क्षेत्र का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश की लगभग 4,875 पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां) तीन या उससे अधिक व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। यही नहीं, इन समितियों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। इससे सहकारी समितियां अब केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि ग्रामीण विकास के बहुआयामी केंद्र बन चुकी हैं।केंद्र सरकार की हर पंचायत में सहकारी समिति बनाने की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत राजस्थान में अब तक 5,279 नई बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है। इनमें 1,977 एम-पैक्स स्थापित कर राजस्थान ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता दिलाने में भी राजस्थान का शीर्ष स्थान इस बात का संकेत है कि राज्य के किसान नई तकनीक और वैज्ञानिक खेती को तेजी से अपना रहे हैं।

कार्यक्रम मेवसबसे अधिक चर्चा का विषय बना अमूल का वह प्रस्ताव, जिसके तहत राजस्थान में विश्व का सबसे बड़ा अन्न भंडारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में हर वर्ष बड़ी मात्रा में अनाज केवल भंडारण की कमी और खराब रखरखाव के कारण नष्ट हो जाता है। यदि आधुनिक तकनीक से युक्त विशाल भंडारण केंद्र तैयार होता है तो किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी, अनाज की बर्बादी रुकेगी और बाजार में कीमतों का बेहतर संतुलन भी बना रहेगा। इससे किसानों को अपनी उपज उचित समय पर बेचने की सुविधा मिलेगी और उन्हें मजबूरी में औने-पौने दाम पर फसल बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही किसानों को ऐसे उन्नत बीज उपलब्ध कराने की योजना, जो लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे, कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। बेहतर गुणवत्ता वाले बीज सीधे तौर पर अधिक उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता और किसानों की आय में वृद्धि से जुड़े होते हैं। भारतीय बीज सहकारी समिति द्वारा विकसित आधुनिक बीज तकनीक राजस्थान जैसे विविध जलवायु वाले राज्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है।सहकारिता क्षेत्र में तकनीकी नवाचार भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान 50 हजार पैक्स का ई-पैक्स में रूपांतरण किया गया, जिससे सहकारी समितियों के कामकाज में डिजिटल पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इसके अलावा अन्न भंडारण योजना के तहत 135 गोदामों का हस्तांतरण, 85 गोदामों का लोकार्पण तथा 47 नए गोदामों का शिलान्यास यह दर्शाता है कि देश में कृषि अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल 3.0, जियो टैग मोबाइल एप, एनडीडीबी के दूध सप्लाई समीक्षा डैशबोर्ड तथा विभिन्न सहकारी संस्थाओं के शुभारंभ से यह स्पष्ट हुआ कि सहकारिता अब आधुनिक डिजिटल व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रही है। डेयरी क्षेत्र में भी गुणवत्ता सुधार और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सही कहा कि जितनी मजबूत सहकारिता होगी, उतनी ही सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था बनेगी। भारत आज दुग्ध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है और इसमें सहकारी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही है। अब यही मॉडल कृषि और बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोल रहा है।

राजस्थान के लिए सहकारी क्षेत्र की उपलब्धियां केवल सरकारी आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण विकास की नई दिशा का संकेत हैं। यदि अमूल का विशाल अन्न भंडारण केंद्र, आधुनिक बीज व्यवस्था, डिजिटल सहकारिता और बहुउद्देशीय पैक्स योजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी होती हैं तो राजस्थान केवल कृषि उत्पादन में ही नहीं, बल्कि कृषि प्रबंधन, भंडारण और सहकारी नवाचार के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी मॉडल बन सकता है। इस प्रकार स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि सहकारिता अब केवल किसानों को ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं रही। यह गांवों में रोजगार, तकनीक, विपणन, भंडारण, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। राजस्थान जिस गति से इस परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है, वह आने वाले वर्षों में राज्य को देश की सहकारी राजधानी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है।

The post राजस्थान में सहकारिता आंदोलन एक नए युग में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है appeared first on Ravivar Delhi.