कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने राजेश्वरी करुणा जे.एस.एन.एस.एन. मेमोरियल इंटर कॉलेज, गैरसैण के छात्र-छात्राओं से संवाद किया

Cabinet Minister Dr. Rawat Rajeshwari Karuna J.S.N.S.N. Interacted with the students of Memorial Inter College, Gairsain

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने गैरसैंण, चमोली स्थित राजेश्वरी करुणा जे.एस.एन.एस.एन. मेमोरियल इंटर कॉलेज पहुँचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, उनकी जिज्ञासाओं एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की।

डॉ. रावत ने कहा विद्यार्थियों से संवाद करना उनके विचारों को समझने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर प्राप्त हों।