भाजपा महिला मोर्चा महानगर “सशक्त बहना सम्मेलन” का आयोजन

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा “सशक्त बहना सम्मेलन” का लॉर्ड वैंकटेश्वर वैडिंग प्वाइंट में आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान है। उनके नेतृत्व महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं। जिससे समाज में उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग मिलता है।

सममेलन में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल लोकसभा सांसद टिहरी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड गणेश जोशी, निवर्तमान महापौर देहरादून सुनील उनियाल ‘गामा’, महापौर ऋषिकेश श्रीमती अनिता ममगांई, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायिका कैंट श्रीमती सविता कपूर, विनोद उनियाल, श्रीमती मधु भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा भाजयुमो श्रीमती नेहा जोशी, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना बागड़ी, भाजपा महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं महिला मोर्चा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।