- भारत को कप्तान श्रेयस से एक और बड़ी पारी की उम्मीद
- फिर वही सवाल क्या वैभव सूर्यवंशी को एकादश में मिलेगी जगह
- वेस्ट इंडीज को बराबरी पाने के लिए बेहतर बल्लेबाजी की दरकार
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय शतक और बल्ले की बजाय बतौर ऑफ स्पिनर गेंद से कमाल दिखा चटकाए तीन विकेट की बदौलत लखनउ में पांच टी 20अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद विजयरथ पर सवार भारत की निगाहें अब मेहमान वेस्ट इंडीज से बल्लेबाजों की मुफीद रांची की पिच पर दूसरा मैच भी जीत 2-0 की बढ़त बनाने पर लगी हैं। धुरंधर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची का जेएससीए का घरेलू मैदान भारत को बहुत रास आता है। भारत ने रांची का जेएससीए के मैदान पर अपने पांच में चार जीते और मात्र हारा है। श्रेयस अय्यर खुद बल्ले से धमाल जारी रख वेस्ट इंडीज के खिलाफ जेएससीए की सपाट पिच पर एक और बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे। भारत के ऑफ स्पिनर नमन धीर (3/31), बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (2/26) व कुलदीप यादव (2/33) की स्पिन त्रिमूर्ति ने लखनउ में सीरीज के पहले मैच में जिस तरह आपस में बांटे आठ विकेट बांट कर वेस्ट इंडीज को 171 रन समेटा था उससे उनके हौसले स्पिनरों को भी रास आने वाली जेएससीए की पिच पर बुलंद होंगे। भारत ने वेस्ट इंडीज से अपने पिछले पांच में से चार और लगातार दो मैच जीते हैं और वह शुक्रवार को अपने जीत के सिलसिले को और आगे बढ़ा कर उसके खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखने के लिए उतरेगा।
संजू सैमसन (11 रन, 9 गेंद, एक छक्का) के सीरीज के पहले मैच में बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की मिडलस्टंप पर गेंद को उन्हें ही कैच थमा सस्ते में आउट हो कर पैवेलियन लौट गए थे। ऐसे में भारतीय एकादश में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह शामिल करने की चर्चाएं शुरु हो गई। संजू सैमसन के पक्ष में यह बात जाती है कि मौजूदा चीफ कोच गौतम गंभीर का उन पर अटूट भरोसा है। गंभीर वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच टी 20 मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले यह कह भी चुके हैं कि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पडेगा। ऐसे में भारत के शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा के सलामी जोड़ीदार में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आती है।
वेस्ट इंडीज ने भारत को जून 2022 से कभी नहीं हरा नहीं पाया है। भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों उसके घर में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई में पिछले लगातार दस मैच जीते हैं। भारत के पास जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांडया और वरुण चक्रवर्ती के अलग अलग कारणों से उपलब्ध नहीं रहने के बावजूद वेस्ट इंडीज को पस्त करने का दम रखने वाली गेंदबाजी आक्रमण है। भारत के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल टी 20 विश्व कप के बाद से आठ विकेट चटका कर पॉवरप्ले में दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। अक्सर वह पॉवरप्ले में अक्षर अपने शुरू के दो ओवर फेंकते रहे। भारत शुक्रवार को मयंक यादव की जगह स्विंग के माहिर प्रिंस यादव को उतार सकता है। शुक्रवार को तेज गर्मी के बावजूद रांची में हल्की बारिश हो सकती है।
वेस्ट इंडीज के लिए सीरीज के पहले मैच में कप्तान सलामी बल्लेबाज शे होप और शेरफन रदरफर्ड ने जरूर अर्द्धशतक जड़े लेकिन इन दोनों को छो़ड़ कामिल पूरन (12) और अकील हुसैन (15) को छोड़ बाकी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए थे। वेस्ट इंडीज को सीरीज में बराबरी पानी है तो खुद उसके कप्तान शे होप और रोमारियो शेफर्ड को बड़ी पारियां खेलनी ही होंगी। साथ ही शिमरन हेटमायर, रॉस्टन चेज कामिल पूरन, रॉमैन पॉवेल को बड़ी पारियां खेलने जिससे कि वह 200 रन के करीब अथवा इसके पार पहुंच सके। सच तो यह है कि वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी क सामने तो जूझने को मजबूर हैं ही उसके गेंदबाजी भी बहुत ढुलमुल लगी। नई गेंद से स्पिन गेंदबाजी करने वाले पहले मैच में गिरने वाले दो विकेट में से एक एक विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के अकील हुसैन के साथ ऑफ स्पिनर रॉस्टन चेज की भी भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा व कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ इशान किशन ने जमकर धुनाई की है। वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शमेर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, शमेर स्प्रिंगर , रोमारियो शेफर्ड ने अपने अपने चार ओवर में प्रति ओवर करीब 12 -12 रन दिए। ऐसे में वेस्ट इंड़ीज मैथ्यू फोर्ड को बाहर रख कर बाएं हाथ के स्पिनर गुड़ाकेश मोती और सलामी बल्लेबाज कामिल पूरन की जगह वन डे सीरीज में एक तूफानी शतक और दो अर्द्धशतक जड़ने वाले आमिर जंगू को एकादश में शामिल कर जरूर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को और ज्यादा संतुलित बना सकती है।
भारत के लिए पहले पॉवरप्ले में रफ्तार के सौदागर मयंक यादव, अर्शदीप सिंह व अक्षर पटेल की होप, रॉमैन पॉवेल और रदरफर्ड ने जमकर धुनाई कर दी थी। भारत की खुशकिस्मती रही की ऑलराउंडर नमन धीर ने गेंदबाजी करने का मौका मिलने पर अपनी पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अपने पहले ओवर में होप, दूसरे ओवर में रोमारियो शेफर्ड और चौथे आखिरी ओवर में शमेर स्प्रिंगर को बड़े शॉट के लिए ललचा कर बाउंड्री पर लपका कर उसे 170 रन रोक दिया।
‘अहम था प्रोसेस पर काबिज रहना’
‘हमारे लिए अहम था प्रोसेस पर काबिज रहना। जब मैं अपने पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शतक की बाबत सोच रहा था और तब लगा कि सपने हकीकत में सच होते हैं। हम ड्रेसिंग रूम में बराबर यही चर्चा करते हैं कि जीत का स्वाद बेशक अलग होता है। यदि दिन आपका है तो यह पक्का करें कि आप अपनी टीम को मैच जिता कर मैदान से बाहर आए। मंगलवार का मेरा दिन था। पिछले कुछ मैचों में अन्य बल्लेबाज भारत को मैच जिता कर मैदान से लौटे थे। हमारी टीम ने बेहतरीन करने के साथ हर लिहाज से गजब का प्रदर्शन किया। हम यदि इसी सोच का खेलते रहे तो हम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक होंगे। नमन धीर ने पिच पर घुमाव का लाभ उठाया और मुझे उनके ये तेवर पसंद आए। पिच पर गेंद को घूमते देख कर बाएं हाथ के स्पिन अक्षर पटेल की भी बांछे खिल गई थी।‘-श्रेयस अय्यर, भारत के कप्तान
‘हमारी बल्लेबाजी बहुत लचर रही’
‘हमारी बल्लेबाजी बहुत लचर रही। हम इसीलिए पर्याप्त रन नहीं बना पाए। आपको बड़ा स्कोर बनाने के बाद चुस्त क्षेत्ररक्षण कर रन बचाने होंगे। कई बार आप चाहते हैं कि आपके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों भी कुछ गेंदबाजी करें। हमने भारत को जीत के लिए उसे मुश्किल लक्ष्य देने के लिए पर्याप्त रन नहीं बनाए।’– शे होप , वेस्ट इंडीज के कप्तान
शुक्रवार : दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय: भारत वि वेस्ट इंडीज( शाम 7 बजे), रांची ।





