भुवनेश्वर की न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी

Bhuvneshwar returns to the Indian cricket team for the five-match T20 International series against New Zealand.

फिट लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी टीम इंडिया में लौटे

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बेहद शांत स्विंग के उस्ताद 36 बरस के भुवनेश्वर कुमार को भारत ने श्रेयस अय्यर की अगुआई में न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए चार बरस बाद अपनी टीम में वापस बुलाया है। यह दिलचस्प बात है कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में खेला था। भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम में रहे या इससे बाहर हों लेकिन उन्होंने एक साधक की तरह हमेशा गेंदबाज के रूप में अपनी साधना जारी रखी। तेज गेंदबाज हर्षित राणा के फिट होने के लिए जूझने और अनुभवी तेज गेंदबाज को उनके कार्यभार प्रबंधन के चलते चुनिंदा मैचों में खिलाने से ही भुवनेश्वर कुमार की टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी हुई। भुवनेश्वर कुमार ने अब भारत के लिए 87 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल कर 90 विकेट चटकाए हैं।

भुवनेश्वर कुमार जब मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में खेलने उतरेंगे तो वह तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (38 बरस, 186 दिन) और शूटे बनर्जी (37 बरसए 124) के बाद भारत के लिए तीसरे सबसे बुजुर्ग गेंदबाज बन जाएंगे। मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौजूदा पांच टी 20 अंतर्राष्टीय मैचों की सीरीज में खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांडया अब पिंडली में चोट के चलते और हर्षित अभी भी चोट से उबरने के लिए चलते उपलब्ध नहीं हैं

भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 28 विकेट चटका कर आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(आरसीबी) को अपना खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर कुमार के साथ लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के चलते एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर रहने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम में वापस जगह बनाई। सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की टी 20 टीम के साथ वहां न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिन के तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत ए की टीम की घोषणा की। न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ टेस्ट और वन डे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

भारत की न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम :श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर,भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का कार्यक्रम

22 अक्टूबर : पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय ,क्राइस्टचर्च।
24 अक्टूबर : दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय , क्राइस्टचर्च।
27 अक्टूबर: तीसरा टी 20 अतर्राष्ट्रीय ,वेलिंगटन।
30 अक्टूबर : चौथा टी 20 अतर्राष्ट्रीय, ऑकलैंड।
1 नवंबर: पांचवां व अंतिम टी 20 अतर्राष्ट्रीय, हैमिल्टन