रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत की पुत्री आर्या सिंह का आज 25 जुलाई को जन्मदिन हैं। यह जन्मदिन सबने मिलकर खास बना दिया। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के कर्मियों, रिश्तेदारों एवं परिजनों की ओर से आर्या सिंह को ढेर सारी बधाईयां मिली। सभी ने जन्मदिन की शुभकामना दी एवं आर्या सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, बड़ों से आशीर्वाद भी मिला।
आर्या डिजिटल का नामकरण दुर्गेश सिंह ने अपनी बेटी के नाम से ही किया हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता हैं। ठीक उसी प्रकार से आर्या सिंह भी उनके लिए लक्ष्मी का स्वरूप है। आज आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में काफी बेहतर कर रही है। साथ ही आर्या डिजिटल से जुड़े काफी लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया कि उन्हें लक्ष्मी जैसी बेटियां मिली हैं।
जन्मदिन के अवसर को विशेष बनाने के लिए आर्या सिंह ने सभी का आभार जताया एवं अपने पिता को विशेष धन्यवाद दिया कि वे अपनी बेटियों के लिए इतना कुछ कर रहें हैं। जो समाज के अन्य पिताओं के लिए एक प्रेरणा हैं। दुर्गेश सिंह ने कभी बेटा – बेटी में फर्क नहीं किया। बल्कि, उन्होंने अपनी बेटियों को हमेशा बेटों से ज्यादा ही समझा हैं।





