कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, बांग्लादेश जैसा हाल होगा भारत का

एक ओर उधर बांग्लादेश में आंतरिक हिंसा हो रही है और वहां की चुनी हुई प्रधान मंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेसी नेता कुछ ऐसा ही बयान भारत के बारे में दे रहे हैं। हाल में कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी कटु आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसा होगा। लोगों में इस सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है और वे कुछ करना चाहते हैं। खुर्शीद की इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कड़ा जवाब दिया। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सलमान खुर्शीद के इस बयान के बारे में कांग्रेस पार्टी को अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। सलमान भारत के लोकतंत्र को बहुत हल्का समझ रहे हैं और हमारे सशस्त्र बलों पर उंगली उठा रहे हैं। पात्रा ने राहुल गांधी को भी घेरा और कहा कि वह इसे स्पष्ट करें कि पार्टी का इस बारे में रुख क्या है?