गौ सांसद का निरंतर विस्तार-भारत में धर्म स्थापना का शंखनाद 

नई दिल्ली में आयोजित गौ सांसद के रूप में अब तक 194 सांसदों ने शपथ ग्रहण किया, प्रश्न काल में गौ सांसद युवराज मालवीय, त्यागी जी, सुभाष मल्होत्रा, महेंद्र भार्गव, कमल किशोर भट्ट, अमोल पाटिल,महेंद्र सिंह फ़रीदाबाद, राजेश्वरी देवी, रुद्द महाराज, ओम प्रकाश शर्मा, अनुराग चौधरी, महेश आहूजा, राहुल साहू, विजय प्रकाश मानव,हेमंत सिंह राठौड़, प्रह्लाद मीणा, ने अनेकों प्रश्न किए जिनका समाधान अध्यक्ष असंधि पर विराजमान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने किया , अनेकों प्रस्ताव और महत्वपूर्ण विषयों पर अनेकों विद्वानों ने धर्म युक्त गौ महिमा का व्याख्यान किया , डॉ गार्गी पण्डित ने गौ माता के शास्त्रीय महत्व का विश्लेषण किया, महाराष्ट्र से आई एडवोकेट सिद्ध विद्या जी ने क़ानून के दायरे में गौ संरहक्षण पर चर्चा की,जय प्रकाश सनातनी, तरुण कोठारी ,सहित अनेकों विद्वानों ने गौ महिमा और महात्म पर चर्चा की , वन्देमातरम् गान के साथ आज के सत्र का समापन हुआ। शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार उपस्थित रहे।

मनीष कुमार त्यागी