राइजिंग सेंसेशन’ शैलेश ने 25 छात्रों को दी छात्रवृत्ति, नशामुक्त भारत का दिया संदेश

'Rising sensation' Shailesh awards scholarships to 25 students, spreads message of a drug-free India

मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेता शैलेश रामुगड़े इन दिनों अपने अभिनय करियर के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा में हैं। लगातार मिल रहे पुरस्कारों ने उन्हें मनोरंजन जगत के उभरते प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में खास पहचान दिलाई है। इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स 2025 में ‘प्रॉमिसिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर ’, II अवार्ड्स और बूगल बॉलीवुड अवार्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर ’ तथा मिड-डे शोबीज़ की ओर से ‘राइजिंग सेन्सशन ऑफ़ द ईयर ’ जैसे सम्मान उनके बढ़ते प्रभाव और अभिनय क्षमता की कहानी बयां करते हैं।

हालांकि शैलेश की उपलब्धियां केवल ग्लैमर और पुरस्कारों तक सीमित नहीं हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने वसई स्थित नोवा इंग्लिश हाई स्कूल में विद्यार्थियों के साथ समय बिताकर देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 25 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की और उन्हें शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

शैलेश इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने आयुष्मान फाउंडेशन, ऐरोली के स्कूल के 78 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर सहयोग किया था। इस वर्ष उन्होंने 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए भी छात्रवृत्ति सहायता जारी रखने की पहल की।

समारोह में उनका संदेश भी खास रहा—आजादी का अर्थ केवल इतिहास की गुलामी से मुक्ति नहीं, बल्कि युवाओं को नशे, व्यसन और गलत रास्तों से मुक्त कराना भी है। अभिनय की सफलता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते शैलेश रामुगड़े नई पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।