‘रामायण’ में यश का रावण बना सबसे बड़ा आकर्षण

Yash's portrayal of Ravana in 'Ramayan' became the biggest attraction

मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘रामायण’ के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार की हो रही है। ट्रेलर में उनकी पहली झलक से लेकर अंत में गूंजती दमदार गर्जना तक हर दृश्य दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता है। शाही कवच, प्रभावशाली व्यक्तित्व और तीखी निगाहों के साथ यश ने रावण को केवल एक खलनायक नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली और गौरवशाली सम्राट के रूप में प्रस्तुत किया है। बिना लंबे संवादों के भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। खास बात यह है कि यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ अपनी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले सह-निर्माता भी हैं।

‘रामायण’ के बाद यश की अगली बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगी। लगातार दो मेगा प्रोजेक्ट्स के साथ 2026 यश के करियर का सबसे यादगार और निर्णायक साल बनता दिखाई दे रहा है।