रुपाली से मानुषी और मलाइका तक, तीनों का फैशन फंडा है सुपरहिट

From Rupali to Manushi and Malaika—the fashion mantra of all three is a super hit

मुंबई (अनिल बेदाग): फैशन सिर्फ कपड़ों का चुनाव नहीं, बल्कि उसे आत्मविश्वास के साथ कैरी करने की कला भी है। रुपाली सूरी, मानुषी छिल्लर और मलाइका अरोड़ा अपने-अपने अंदाज में इस बात को बखूबी साबित कर रही हैं। तीनों की फैशन सेंस अलग है, लेकिन हर लुक में नजर आता है ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और पर्सनल स्टाइल।

रुपाली सूरी—एलिगेंस में दिखता है नया ग्लैमर

रुपाली सूरी का स्टाइल कंटेम्पररी फैशन और सॉफिस्टिकेशन का खूबसूरत मेल है। मॉडर्न सिल्हूट्स से लेकर पॉलिश्ड लुक्स तक, वह हर अपीयरेंस में एफर्टलेस ग्लैमर का टच जोड़ती नजर आती हैं। उनका बढ़ता फैशन कॉन्फिडेंस उन्हें नई स्टाइल फोर्स के रूप में पहचान दिला रहा है।

मानुषी छिल्लर—ग्रेस के साथ मॉडर्न ट्विस्ट

मानुषी छिल्लर का फैशन एस्थेटिक क्लासिक एलिगेंस और मॉडर्न ग्लैमर से सजा है। कुट्योर इंस्पायर्ड आउटफिट्स हों या सॉफिस्टिकेटेड कैजुअल लुक्स, वह हर अंदाज को अपनी खूबसूरत और पॉलिश्ड मौजूदगी से खास बना देती हैं।

मलाइका अरोड़ा—बोल्डनेस की बेमिसाल पहचान

मलाइका अरोड़ा फैशन एक्सपेरिमेंट्स और बेझिझक ग्लैमर की मिसाल हैं। बोल्ड सिल्हूट्स से लेकर हाई-फैशन स्टाइल तक, उनका हर लुक आत्मविश्वास से भरा होता है। यही बेबाक अंदाज उन्हें लंबे समय से फैशन की दुनिया का ट्रेलब्लेज़र बनाए हुए है।