लक्ष्य सेन से पदक की उम्मीद, मनु तीसरे पदक की ओर

पेरिस ओलिम्पिक में भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बैडमिंटन में जहां लक्ष्य सेन पदक लाने के अपने लक्ष्य की और बढ़ रहे हैं वहीं भारत की बेटी मनु भाखर तीसरे पदक की आस जगा रही है। हॉकी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 साालों के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर पदक की उम्मीद जगा दी है। लक्ष्य सेन से पहले कोई भी भारतीय पुरष ओलिम्पिक सेमी फाइनल में नहीं पहुंचा था। उन्होंने ताइवान के खिलाड़ी को तीन सेटों के मुकाबले में हराकर तहलका मचा दिया। इसके पहले लक्ष्य ने अपने ही देश के प्रणय को हराया जो वरीयता में उनसे आगे थे। लक्ष्य के सामने अप कड़ी चुनौती है और वह इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। 25 मीटर पिस्टल शूूटिंग में मनु ने अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान पाने में सफल हुईं। तीरंदाजाी में भारतीय तीरंदाज मिक्स्ड में बहुत थोड़े से चूक गये।