शैफाली टी 20 में और दीप्ति वन डे में होंगी भारत की उपकप्तान
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : ओपनर स्मृति मंधाना को अब हरमनप्रीत कौर की जगह तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया गया। हरमनप्रीत कौर के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्मृति को टीम की कप्तानी सौंपी हैं। हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहते स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट में उपकप्तान थी। स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की कप्तानी सौंपे जाने के साथ उनकी सलामी जोड़ीदार विस्फोटक बैटर शैफाली वर्मा को भारत की टी 20 क्रिकेट टीम की उपकप्तान नियुक्त किया जबकि वन डे में टीम इंडिया की उपकप्तानी दीप्ति शर्मा संभालेंगी। हरमनप्रीत कौर बतौर बल्लेबाजी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 16 से 28 अक्टूबर तक सबसे पहले मेहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी और इसके बाद उसके खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।
भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी पूर्ववर्ती कप्तान हरमनप्रीत कौर के भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तीनों फॉर्मेट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया जाना ‘विशेष सम्मान’ है। स्मृति ने कहा,‘ मैं हरमनप्रीत कौर और उनके भारत की कप्तान के रूप में योगदान की सराहना करना चाहूंगी। हरमनप्रीत कौर ने पूरी प्रतिबद्बता से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की और हमारी टीम की क्रिकेट यात्रा का अहम हिस्सा रही।‘
भारत की क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट- टेस्ट, वन डे अंतर्राष्ट्रीय और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय- की सर्वश्रेष्ठ बैटर बतौर कप्तान काफी समय कतार में थी। मंधाना को फरवरी, 2027 में होने वाली पहली महिला क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी महिला टी 20 क्रिकेट विश्व और 2028 के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया है। सितंबर में स्मृति सदाबहार मिताली राज को पीछे छोड़ कर दुनिया की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई थी और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीन फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 18 शतक जड़ने का गौरव हासिल है। स्मृति भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला बैटर है।
भारती, श्रेयंका,रेणुका व राधा टी 20 टीम से बाहर
मीनू, अनुष्का, निकी व कालिता टीम में
भारत की निशिन (जापान) में एशियाई खेलों में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में से भारती फूलमाली, श्रेयंका पाटील, रेणुका सिंह व राधा यादव को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए लिए टीम में जगह नहीं मिली है। इन चारों के विकल्प के रूप में मीनू मणि, अनुष्का शर्मा, निकी प्रसाद और जिंतामणि कालिता को भारत की टी 20 टीम में शामिल किया है।
भारत की मेहमान जिम्बाब्चे के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम :
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्रीचारिणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतामणि कालिता, मीनो मणि।
भारत का मेहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी 20 अतर्राष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम :
पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच : 16 अक्टूबर, रायपुर।
दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच : 18 अक्टूबर, रायपुर।
तीसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच : 120 अक्टूबर, रायपुर।
नंदिनी वन डे टीम में शामिल इकलौता नया चेहरा
तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने भारत की महिला वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल इकलौला नया चेहरा है और वह भारत के लिए टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुनी है। भारत की जिम्बाब्वे केखिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम खासी अलग दिखाई देती। भारत ने अपनी अंतिम वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज फरवरी मार्च,2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी और उसमें जी कमलिनी, जेमिमा रॉड्रिग्ज, अमनजोत कौर , सनेह राणा और काशवी गौतम उस टीम में शामिल थीं। जेमिमा रॉड्रिग्ज अभी भी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बाहर हैं और इसी के चलते वह एशियाई खेलों में भी टीम में शामिल नहींथी । भारत ने अपनी वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पांच बदलाव कर तेजल हसबनीज, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा और सयाली सतघरे को शामिल किया है।
भारत की मेहमान जिम्बाब्चे के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम :
स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर,हरलीन देयोल,तेजल हसबनीज , ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्रीचारिणी, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर।
भारत का मेहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ वन डे अतर्राष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम :
पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच : 23 अक्टूबर, वड़ोदरा।
दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच : 25 अक्टूबर, वड़ोदरा।
तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच : 28 अक्टूबर, वड़ोदरा।





