हॉलीवुड की आंधी के बीच देसी कहानी की जीत, तीसरे हफ्ते में ‘दुल्हनिया ले आएगी’

A victory for a homegrown story amidst the Hollywood storm; ‘Dulhania Le Aayegi’ enters its third week

मुंबई (अनिल बेदाग) : अकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए शानदार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का सिनेमाघरों में टिके रहना इसकी मजबूत कंटेंट अपील और दर्शकों के प्यार को दर्शाता है।

फिल्म को शानदार वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। परिवारों से लेकर युवाओं तक दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। भारतीय भावनाओं, रिश्तों, हास्य और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और रिपीट व्यूइंग के चलते कई जगहों पर प्रदर्शकों ने फिल्म के शो बरकरार रखे हैं और कुछ स्थानों पर नए शो भी जोड़े हैं। निर्माताओं सिद्धार्थ बनर्जी, अकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल ने कहा कि तीसरे हफ्ते में प्रवेश करना दर्शकों के प्यार और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ की बड़ी जीत है।

खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, इस्तमबॉस, बी.सी. आंटी और अगु स्टेनली चिएडोजी अभिनीत यह फिल्म साबित कर रही है कि मजबूत भारतीय कंटेंट बड़े ग्लोबल रिलीज के बीच भी अपनी अलग पहचान बना सकता है।