8 लाख रुपए की इनामी 1 नक्सली ढेर

1 Naxalite killed with a reward of Rs 8 lakh

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कांकेर: बारिश में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला डीआरजी के जवानों ने मंगलवार सुबह छोटेबेठिया थाना के बीनागुंडा इलाके में एक महिला नक्सली को मार गिराया। उक्त मृत महिला माओवादी कैडर PLGA Military Company- 5 की सदस्या हैं, उसके ऊपर 8 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित है इस ऑपरेशन के लिए जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश के दौरान पूरी रात जंगल में नदी-नाले के अलावा कीचड़ भरे रास्ते को पार कर मंगलवार सुबह कैंप तक पहुंच गए। जहां नक्सलियों व जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार ढेर कर दिया। सचिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामाग्री बरामद की गई। मंगलवार शाम तक जवान छोटेबेठिया थाना नहीं पहुंच पाए थे। छोटेबेठिया थाना से रविवार रात को डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त टीम बीनागंडा के जंगल में नक्सलियों को घेरने निकली थी। पुलिस को पुख्ता खबर थी कि बीनागंडा के जंगल में नक्सलियों ने अस्थाई कैंप लगाया है। बारिश के दौरान अति नक्सल संवेदनशील इलाके बीनागंडा तक पहुंचना काफी मुश्किल था।

हालांकि नदी नाले में पानी नहीं है, लेकिन वर्तमान में हो रही बारिश से जंगल के रास्ते में इतना ज्यादा कीचड़ है कि वहां चलना काफी मुश्किल है। वह भी स्वयं को सुरक्षित रखते हुए। जवान सुरक्षित तरीके से चलते हुए 12 किमी दूर सोमवार शाम तक लगातार चलते हुए नक्सलियों के कैंप से महज डेढ़ किमी पहले तक पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण वे रात में वहीं उजाला होने का इंतजार करने लगे।

मंगलवार सुबह उजाला होते ही वे फिर से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे और नक्सलियों के कैंप को घेर लिया। जवानों को करीब आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा लेकर जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायर होती रही। नक्सलियों के ओर से फायर आना बंद हो गया। इलाके की गश्त की गई तो मौके पर एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ।

इसके साथ ही घटनास्थल से एक नग 303 रायफल, एक नग 315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। जवान सामाग्री व नक्सली का शव लेकर लौटने लगे, लेकिन मंगलवार शाम तक वे छोटे बेठिया थाना नहीं पहुंच पाए थे मुठभेड़ पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 01 महिला माओवादि के शव एवं 01 नग .303 रायफल, 01 नग .315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई महिला माओवादी की शिनाख्तगी रीता मड़ियांम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम मनकेली जिला-बीजापुर के रूप में हुई है, उक्त मृत महिला माओवादी कैडर PLGA Military Company- 5 की सदस्या हैं, उसके ऊपर 8 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित है। अब तक कुल 137 माओवादियों के शव, 498 माओवादियों को गिरफ्तार, 461 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।