मुंबई (अनिल बेदाग): हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, और इस बार कहानी के नायक हैं रणवीर सिंह। उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने हिंदी वर्जन में ही ₹1000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई छू नहीं पाया था। यह उपलब्धि सिर्फ एक बड़ी कमाई नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बदलते स्तर और दर्शकों की बढ़ती उम्मीदों का प्रतीक है।
रणवीर ने फिल्म में हमज़ा और जसकीरत के डबल रोल में जिस गहराई और ऊर्जा के साथ अभिनय किया है, उसने उन्हें नए दौर का सबसे दमदार परफॉर्मर बना दिया है। समीक्षक और दर्शक दोनों ही उनके इस प्रदर्शन को करियर-डिफाइनिंग मान रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि जैसे आमिर खान ने ‘गजनी’ के साथ ₹100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी, वैसे ही रणवीर ने ₹1000 करोड़ क्लब का दरवाज़ा खोल दिया है। यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि बॉलीवुड के भविष्य की दिशा तय करने वाला पल है—जहां स्टारडम, कंटेंट और स्केल तीनों का संगम दिखता है।





