ग्राम खांडेदेव से रवाना हुई 12वीं रामरथ, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने वृद्धजनों को करवाए रामलला के दर्शन

  • सरोजनीनगर के वृद्धजनों को रामलला के दर्शन कराने हेतु निरंतर संचालित है निःशुल्क ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’
  • हर वृद्ध माता-पिता तुल्य है, उनके चेहरे की मुस्कान ईश्वर को पाने के समान है : डॉ. राजेश्वर सिंह

रविवार दिल्ली नेटवर्क

लखनऊ : जीवन में वृद्धों की सेवा को ईश्वर की पूजा के समतुल्य माना गया है। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह वृद्धजनों की सेवा करने और उनके चेहरे की मुस्कान लाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वे अपनी माँ तारा सिंह की प्रेरणा से ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ के माध्यम से सरोजनीनगर के वृद्धजनों को निरंतर तीर्थ यात्रा करवा रहे है। जिसके क्रम में गुरुवार को ग्राम खांडेदेव के वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए 12वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ का संचालन किया गया।

बतादें पूरे सफर में विधायक की टीम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया। यात्रा के अंत में श्रद्धालुओं को रामचरितमानस की प्रति भेंट स्वरुप दी गई। क्षेत्र की जनता अपने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की इस विशेष पहल की खूब सराहना कर रही है।

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह हर महीनें सरोजनीनगर के वृद्धजनों के लिए निःशुल्क ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ का संचालन कर रहे हैं। इससे पहले जैती खेड़ा, पिपरसंड, हाइडल चौराहा वृद्धाश्रम, कृष्णा लोक कॉलोनी, हसनपुर खेवली, खुर्रमपुर, नानमऊ, खटोला, बेंती और नटकुर के वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन तथा सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को नैमिषारण्य धाम के दर्शन करवाए जा चुके हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह कहना है कि ”हर वृद्ध माता-पिता तुल्य है, उनके चेहरे की मुस्कान ईश्वर को पाने के समान है।”