वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से खिवनी अभयारण्य रवाना किए 25 चीतल

रविवार दिल्ली नेटवर्क

भोपाल : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से 25 चीतल खिवनी अभयारण्य देवास वन मंडल भेज दिए गए हैं।

वन विहार उद्यान संचालक श्री एच.सी. गुप्ता ने बताया कि भेजे गए 9 नर और 16 मादा चीतल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वन विहार खिवनी अभयारण्य के लिए 100 चीतल ट्रांसलोकेशन किया जाना है। इन्हें मिलाकर अब तक 70 चीतल का ट्रांसलोकेशन किया जा चुका है।