राजस्थान कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी में गहलोत समर्थकों का बोलबाला, सचिन पायलट समर्थकों को भी मिली जगह

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली : भाजपा द्वारा कुछ दिनों की गई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के कुछ दिनों बाद हीएआईसीसी के संगठन महासचिव के सी वेणु गोपाल ने भी लम्बी प्रतीक्षा के बाद सोमवार रात कोराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

वर्ष 2020 में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुट की पार्टी सेबगावत करने और पायलट के अपने समर्थकों के साथ हरियाणा के मानेसर के एक होटल में चलेजाने के घटनाक्रम के बाद सचिन पायलट का उनके दोनों पदों से इस्तीफ़ा लेकर अशोक गहलोतमंत्रिपरिषद में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गयाथा। तब से अब तक क़रीब तीन वर्ष बाद राज्य विधानसभा के चुनाव से कुछ महीनों पहलें घोषितकी गई इस नई जंबो कार्यकारिणी में गहलोत समर्थकों का बोलबाला दिखाई दे रहा है।

साथ ही कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी कीमध्यस्थता से गहलोत और सचिन पायलट के मध्य हुए सुलह के बाद पायलट समर्थकों को भीइसमें जगह मिली है। हालाँकि खुद पायलट के दायित्व को लेकर अभी भी फैसला होना बाकी है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव और 121 सचिवबनायें गए हैं। साथ ही 25 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है।मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणीमें केवल 39 पदाधिकारी ही थे। पिछली जून में जारी 85 सचिवों की सूची को पायलट गुट कीशिकायत के बाद कांग्रेस हाई कमान द्वारा रोक दिया गया था। बारह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षोंकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

पूरी सूची इस प्रकार है-