भगवान के ऊपर बनी फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ काे मिला A ( एडल्ट मूवी ) सर्टिफिकेट

संदीप ठाकुर

बॉलीवुड में हिंदू देवी देवताओं के मजाक उड़ाने का सिलसिला जारी है। इस
बार मजाक उड़ाने कोई और नहीं बल्कि लाइन से कई फ्लॉप देने वाले अभिनेता
अक्षय कुमार आ रहे हैं। तभी ताे उनकी अपकमिंग मूवी ‘ओह माय गॉड 2’ में
सेंसर बोर्ड काे एक दो नहीं बल्कि 27 जगह बदलाव करने का निर्देश देना
पड़ा है। ये सभी बदलाव दृश्यों और डायलॉग में करने काे कहा गया है। इतना
ही नहीं भगवान के नाम पर बनी इस फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट यानी एडल्ट
सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 18 साल के कम उम्र के लोग इसे नहीं देख
पाएंगे। ये साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘OMG’ का सीक्वल है। इसमें
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। सेंसर बोर्ड
ने फिल्म को पास कर दिया है लेकिन 27 मॉडिफिकेशन के साथ। फिल्म इसी महीने
देश भर में 11 अगस्त काे रिलीज होने जा रही है। देखना यह है कि पठान
फिल्म में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पर बवाल काटने वाले भक्तों की
टोली इस फिल्म पर खामोश रहती है या फिर बबाल काटती है।

अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में बदलाव काे लेकर बॉलीवुड
में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओं के मुताबिक चूंकि अक्षय कुमार
सत्ता के गुड बुक वाले हीराे हैं इसलिए बदलाव के साथ इसे सेंसर
सर्टिफिकेट मिल गया। यदि कोई दूसरा हीरो होता तो फिल्म काे सर्टिफिकेट
लेने में काफी परेशानी हाेती। बताया जाता है कि इस फिल्म को लेकर सेंसर
बोर्ड में कई मीटिंग का सिलसिला कई दौर में चला। सेंसर बोर्ड के
चेयरपर्सन प्रसून जोशी की मौजूदगी में रिव्यू टीम ने फिल्म को कई बार
देखा। पहले फिल्म में कट दिए जाने पर गंभीरता से विचार किया गया लेकिन
बाद में कट काे आसान बनाते हुए 27 बदलाव के साथ पास कर दिया गया। फिर
मामला सर्टिफिकेट पर आ कर अटक गया। फिल्म से जुड़े लाेग फिल्म काे ए/यू
सर्टिफिकेट देने का आग्रह कर रहे थे लेकिन इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया।
भगवान पर आधारित फिल्म काे ए सर्टिफिकेट का मिलना दर्शकों के बीच चर्चा
का विषय बना हुआ है। वैसे फिल्म को पहले ओटीटी पर रिलीज करने की याेजना
थी। लेकिन चर्चाओं के अनुसार मेकर्स की जियो सिनेमा ऐप के साथ करीब 90
करोड़ रुपए में डील भी हो गई थी, लेकिन अक्षय कुमार और उनके फैंस चाहते
थे कि ये फिल्म पहले थिएटर में ही रिलीज हो। फिल्म में ये बदलाव हाेने
हैं ।

1. फिल्म का डिस्क्लेमर काे बदलने और उसमें वॉइस ओवर जोड़ने काे कहा गया है।

2. शिव जी के पूरे किरदार को बदलने काे कहा गया है। शिव का किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं।

3. नागा साधु के न्यूड विजुअल को डिलीट करने काे कहा गया है।

4. मंदिर की उस अनाउंसमेंट जिसमें महिलाओं का जिक्र है काे बदलने काे कहा गयाहै।

5.भगवान की भक्ति… महिलाएं नहीं देख सकती… को ओ लाल शर्ट वाले भैया… बाबा का ध्यान करते रहो… से रिप्लेस करने काे कहा गया है।

6. स्कूल का नाम बदलने का निर्देश है।

7. वहां मदिरा चढ़े है… डायलॉग को ‘अल्कोहल, व्हिस्की, रम’ से बदला जाए। जिसका भगवान के प्रसाद के रूप में जिक्र है।

8. हाईकोर्ट… मजा आएगा… को बदला जाए।

9. पोस्टर में बिलबोर्ड पर मूड एक्स कंडोम को हटाया जाए।

10. बड़े बाल देखकर रुपये मिलेंगे.. इसे बदला जाए।

11. मैं टांग क्यों अड़ाऊं… ये डायलॉग शिव के किरदार ने बोला है, इसे बदला जाए।

12. स्त्री की योनी… हवन कुंड है। इसे बदला जाए।

13. मास्टरबेशन से जोड़े गए हराम और पाप जैसे शब्दों को बदल दिया जाए।

14. जज कोर्ट में सेल्फी लेते हैं, इस सीन को ठीक किया जाए।

15. भगवान के मेडिटेट करने और नहाने के सीन को बदला जाए।

16. उस सीन को मॉडिफाई किया जाए, जिसमें सेक्स वर्कर से कांति अननैचुरल सेक्स का स्कल्प्चर दिखाकर उससे सवाल-जवाब करता है।

17. डायलॉग से ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को हटाया जाए।

18. ‘हमारा देश… पीछे नहीं है’ को मॉडिफाई किया जाए।

19. ‘लिंग’ शब्द को मॉडिफाई किया जाए। शिवलिंग या शिव का इस्तेमाल करें।

20. फैक्ट्स (सेक्सुअल फैक्ट्स) को लेकर डॉक्युमेंट्री एविडेंस सबमिट किया जाए।

21.चूंकि फिल्म की कहानी काल्पनिक है, इसलिए पर्सन, ऑफिस और अथॉरिटी के सभी तरह के विजुअल,वर्बल रेफरेंस को रिमूव किया जाए।

22. डॉक्टर प्रकाश कोठारी के डायलॉग और विजुअल को बदला जाए, जहां मास्टरबेशन की बात हो रही है।

23. भगवान के दूत के नशे में चूर डायलॉग और विजुअल को बदला जाए।

24. क्या होवे है… आप अश्लील कह रहीं… को बदला जाए।

25. शिव जी के लिंग, अश्लीलता, श्री भागवद गीता, उपनिषद, अथर्ववेद, द्रौपदी, पांडव, कृष्ण, गोपियां और रासलीला जैसे शब्दों को डिलीट किया जाए।

26. डायलॉग में श्री टाटा जी शब्द को बदला जाए।

27. चूहे मारने वाले जहर की बोतल (शीशी) से चूहे के विजुअल को हटाया जाए।