69 वें नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा

  • ‘पुष्पा ‘ ,’रॉकेट्री’ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’,’सरदार उधम’ व ‘आरआरआर’ ने झटके ढेर सारे अवॉर्ड

संदीप ठाकुर

देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में शामिल 69वें नेशनल फिल्म
अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। साल 2021 के लिए घोषित अवॉर्ड में गंगूबाई
काठियावाड़ी, RRR, सरदार उधम जैसी फिल्मों का जलवा रहा है। आलिया भट्ट और
कृति सैनॉन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर फीमेल और अल्लू अर्जुन को
बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड दिया गया है। इस बार नेशनल अवॉर्ड के लिए 31
फीचर फिल्मों को चुना गया है,जिसके लिए 28 भाषाओं के 280 लोगों ने
दावेदारी पेश की थी। 24 नॉन फीचर फिल्म के लिए 158 प्रविष्टियां आईं थीं
जो 23 भाषाओं में थीं। साथ ही 3 बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा के अवॉर्ड के
लिए 22 किताबें और 11 फिल्म क्रिटिक्स ने प्रविष्टियां भेजी थीं। यानी
फीचर फिल्म की 31 कैटेगरी, नॉन फीचर फिल्म की 24 कैटेगरी और बेस्ट
राइटिंग की 3 कैटेगरी में अवॉर्ड का ऐलान किया गया। इस नेशनल फिल्म
अवार्ड्स के जूरी मेंबर्स फिल्ममेकर केतन मेहता (फीचर केटेगरी),
फिल्ममेकर वसंत साई (नॉन फीचर), यतीन्द्र मिश्रा (बेस्ट राइटिंग ऑन
सिनेमा) थे। एनएमसी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इन तीनों ने
अपनी-अपनी कैटेगरी की फिल्मों के अवार्ड के बारे में मीडिया काे जानकारी
दी।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सिनेमा और सिनेमा से जुड़े लोगों को दिया जाने वाला
देश का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। विक्की कौशल की फिल्म सरदार
उधम को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला। कश्मीर फाइल्स की पल्लवी जोशी
को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। आलिया भट्ट को गंगूबाई
काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। वहीं मिमी के लिए
कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। जबकि आर माधवन की
फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर की फिल्म केटेगरी में
अवार्ड अपने नाम किया है। वहीं अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए
बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने
बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड भी जीता है। साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR ने कई
केटेगरी में अवार्ड अपने नाम किए। बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर,बेस्ट
कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवार्ड भी RRR के नाम हुआ है।

  • बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन ने (पुष्पा) के लिए ।
  • बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट को गंगूबाई के लिए व कृति सेनन काे Mimi के लिए
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी ने (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- ‘द कश्मीर फाइल्स’
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
  • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगुबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग- गंगुबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी ने मिमी के लिए
  • बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड: फीचर फिल्म कैटेगरी
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड– RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
  • बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर
  • बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
  • बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
  • बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena
  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड: नॉन फीचर फिल्म
  • बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- कुलदा कुमार भट्टाचार्य, बेस्ट म्यूजिक
    डायरेक्शन- इशान दिवेचा, बेस्ट एडिटिंग- अभरो बनर्जी (इफ मैमेरी सर्वस मी
    राइट)
  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड: नॉन फीचर स्पेशल मेंशन
  • बाले बंगारा-अनिरुद्ध जाटेकर, Karuvarai- श्रीकांत देवा, द हीलिंग
    टच-श्वेता कुमार दास, एक दुआ- राम कमल मुखर्जी