मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

Chief Minister Vishnu Dev Sai performed Rudrabhishek of Lord Shiva

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल जगार महोत्सव में गंगरेल बांध की विशाल जलराशि के बीच भगवान शिव की प्रतिमा में जल अभिषेक किया। उन्होंने 108 चयनित जल संरचनाओं से लाए गए पानी को शिव जी की प्रतिमा पर अर्पण किया। इस तरह 108 जल संरचनाओं के पानी को महानदी में मिलाते हुए जल बचाव एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने महानदी की महाआरती भी की। जिले में पिछले कुछ वर्षों में, सामूहिक रूप से कई संरक्षण संरचनाएँ बनाई गई हैं।