अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ऑटो को टक्कर, एक वृद्ध की मौत, 9 घायल

Unknown vehicle hits auto from behind, one old man dead, 9 injured

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कटनी : जिले के कुठला थाना अंतर्गत बड़ेरा मोड़ पर आज दोपहर सवारियों को लेकर कटनी चाका की ओर आ रहे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी ,आटो में महिलाएं बच्चे बैठे हुए थे। आटो में सवार एक वृद्ध की इस घटना में मौत हो गई। 9 घायल हो गए, घायलो में 5 बच्चे भी शामिल हैं। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ के भैसवाही और सतना जिले के झुकेही के मोहन नगर का परिवार आटो में सवार थे।

घायलों में दुर्गेश बर्मन भैसवाही, 31 वर्ष, प्रतीक बर्मन 12 वर्ष,माही बर्मन 11 वर्ष, सोनिया चौधरी मोहन नगर झुकेही, विमला चौधरी, साहिल बर्मन 7 वर्ष, रज्जो बर्मन 8 वर्ष, ब्रजेश बर्मन 7 वर्ष शामिल है। वहीं घटना में राम कुमार 62 पिता मिहीलाल नामदेव की इस घटना में मौत हो गई। घायलो का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।