भोपाल : गत रात्रि तक 4158 प्रतिमाएं हुई विसर्जित

Bhopal: 4158 statues immersed till last night

निगम द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु की गई व्यापक व्यवस्थाओं के माध्यम से वर्तमान तक 4158 प्रतिमाएं हुई विसर्जित

रविवार दिल्ली नेटवर्क

भोपाल : नगर निगम भोपाल द्वारा माँ दुर्गा उत्सव के दौरान माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान एवं ससम्मान विसर्जित कराने की व्यापक व्यवस्थाओं के तहत शहर के सभी 07 विसर्जन घाटों पर वर्तमान तक 4158 प्रतिमाएं सुगमता के साथ विसर्जित की जा चुकी है जबकि कल गत रात्रि 12ः00 बजे से वर्तमान तक 2488 प्रतिमाएं विसर्जित की जा चुकी है और विसर्जन घाटों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम निरंतर जारी है।

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शहर के प्रेमपुरा, शाहपुरा, खटलापुरा, रानी कमलापति, बैरागढ़, मालीखेड़ी, हथाईखेड़ा विसर्जन घाटों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से निरंतर जारी है और इन्हीं व्यवस्थाओं के माध्यम से गत शुक्रवार से वर्तमान तक 4158 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं सुगमता के साथ विसर्जित की जा चुकी है और विसर्जन हेतु घाटों पर प्रतिमाओं का आना निरंतर जारी है।

गत रात्रि से 12ः00 बजे से वर्तमान तक प्रेमपुरा घाट पर 896, शाहपुरा विसर्जन घाट पर 118, खटलापुरा घाट पर 108, रानी कमलापति विसर्जन घाट पर 460, बैरागढ़ विसर्जन घाट पर 395, मालीखेड़ी विसर्जन घाट पर 126 तथा हथाईखेड़ा बांध स्थित विसर्जन घाट पर 385 प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा चुका है। विसर्जन का क्रम निरंतर जारी है।