कौशाम्बी में अवैध वसूली करने वाले गैंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Police tightens clampdown on illegal extortion gang in Kaushambi

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कौशाम्बी : कौशाम्बी जिले में हाईवे पर ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। डीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने इमरान और बब्बल गैंग के 9 पासरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लग्जरी कार और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किया। पकड़े गए पासर रात में हाईवे पर गिट्टी, मौरंग और मार्बल से लदे ओवरलोड वाहनों से 5-5 हजार की वसूली करते थे। प्रशासन ने अभियान चलाकर 11 ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया है। मध्य प्रदेश से कौशाम्बी जिले की सीमा में दाखिल होने वाले ओवरलोड वाहनों से इंट्री के नाम पर अवैध वसूली का यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। इस गैंग के मुख्य सरगना गैंगस्टर इमरान और बब्बल अभी भी फरार है।