रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी भाजपा के प्रत्याशी घोषित

Sunil Soni declared BJP candidate from Raipur South

रविवार दिल्ली नेटवर्क

रायपुर : छत्तीसगढ़ उपचुनाव में रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस पर सुनील सोनी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। सुनील सोनी ने कहा कि मैं जनता के बीच जाऊंगा, अपनी बात करूंगा और अपनी पार्टी की बात करूंगा। कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।