
दीपक कुमार त्यागी
कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग को 124 बीटों में विभाजित किया गया।
चाक-चौबंद व्यवस्था बनाने के लिए प्रत्येक कांवड़ बीट की जिम्मेदारी कांवड़ बीट पुलिस अधिकारी को दी गयी है।
गाजियाबाद। श्रावण मास शुरू हो गया जिसके मद्देनजर दिनांक 09.07.2025 को श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2025 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त गाजियाबाद जे. रविंद्र गौड़ के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था कमिश्नरेट गाजियाबाद, पुलिस उपायुक्त नगर/ ट्रांस हिण्डन/ ग्रामीण, समस्त जोनल सहायक पुलिस आयुक्त के अतिरिक्त सहायक पुलिस आयुक्त यातायात/अभूिसचना, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त यातायात निरीक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस वर्ष कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग को 124 बीटों में विभाजित किया गया, जिन्हें कांवड़ बीट का नाम दिया गया है। प्रत्येक कांवड़ बीट की जिम्मेदारी कांवड़ बीट पुलिस अधिकारी को दी गयी है। कांवड़ मार्ग में कुल 1657 सीसीटीवी कैमरे, 71 बैरियर, 33 सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, 1560 पुलिस स्वयं सेवक लगाये गये हैं। पीआरवी एवं चीता मोबाइलों को भी कांवड़ मार्ग में तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 12 फायर सर्विस की गाड़ियों को उक्त कांवड़ रूट में लगाया गया है।
कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 04 स्थाई कन्ट्रोल रूम, 01 मुख्य कन्ट्रोल रुम, 02 सब कन्ट्रोल रुम एवं 08 स्टैटिक कन्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है। कांवड़ रूट पर लगने वाले शिविरों में आग से बचाव हेतु अग्निरोधक यंत्र, रेत की बाल्टी एवं पानी का ड्रम रखवाने हेतु शिविर आयोजकों को निर्देशित किये जाने हेतु बताया गया। कांवड़ शिविरों में विद्युत सुरक्षा उपायों के किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। कांवड़ की ऊंचाई 10 फिट एवं चैड़ाई 12 फिट से अधिक न होने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
कावड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखते हुए डायवर्जन हेतु निर्धारित मार्ग पर प्रतिबन्धित वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाते हुए यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों एवं यातायात पुलिस कर्मीयों की जिम्मेदारी तय की गई है।
वहीं मेरठ बॉर्डर पर कांवड़ियों एवं वाहनों की संख्या गिनने हेतु अलग से पुलिसबल लगाया जाएगा। जो संख्या की सूचना ग्रुप में प्रेषित कर आगे के पुलिस बल को अवगत करायेगें, ताकि उक्तानुसार आगे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों के अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। कांवड़ यात्रा में 10587 शांति समिति के सदस्यों को सहयोग हेतु लगाया गया है, जिनके लिए कार्ड जारी किये गये हैं।