सनातन धर्म की रक्षा के लिए आरंभ हुआ पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ

The five-day Maa Baglamukhi Maha Yagya started to protect Sanatan Dharma

रविवार दिल्ली नेटवर्क

  • महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज अपने शिष्यों के साथ कर रहे हैं मां बगलामुखी और महादेव का आह्वान
  • सनातन धर्म की रक्षा के बिना सम्पूर्ण मानवता की रक्षा असंभव – महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज
  • प्रतिदिन यज्ञस्थल से श्रीमद्भगवद्गीता की सरल व्याख्या करेंगे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज

मुजफ्फरनगर : विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अपने शिष्यों और मुजफ्फरनगर के भक्तगणों के साथ श्यामा श्याम मंदिर में बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म की रक्षा, सभी हिन्दुओं के परिवारों की रक्षा, जिहादियों के विनाश और भक्तगणों की सात्विक मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु विजय और शत्रुविनाश की देवी मां बगलामुखी का पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया।

यह मां बगलामुखी महायज्ञ 7 सितंबर से आरम्भ होकर 11 सितंबर तक चलेगा। आज के महायज्ञ के उपरांत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने मां बगलामुखी और महादेव की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज हम सनातन धर्म के मानने वाले अपने धर्म, अपने राष्ट्र, अपने परिवार और अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। हमने सदैव अहिंसा और सत्यनिष्ठा को ही अपनाया परन्तु आज हमें कमजोर समझ कर जिहादी बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में निर्दोष हिंदुओं का नरसंहार कर रहे हैं, उनके सम्पूर्ण विनाश के बिना मानवता की रक्षा संभव नहीं है। उनका कहना है कि हम हिंदुओ में तो अब इतना दम बचा ही नहीं है कि हम जिहादियों से अपने परिवार और अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकें। अब हम सम्पूर्ण रूप से धर्मविहीन होकर कायर हो चुके हैं। इसी कारण आज हर जगह हमारी दुर्गति हो रही है। हमारे बूते पर आजाद हुआ बांग्लादेश आज अरब, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और कश्मीर की तरह हमारे लिए कसाईखाना बन गया है। वहां हमारी बच्चियां की दुर्गति और हमारे लोगों का भीषण नरसंहार हो रहा है। हम अपने लोगों को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं। अब मां और महादेव ही कुछ कर सकते हैं।अब हम उन्हीं से प्रार्थना कर रहे हैं। अब यदि मां और महादेव ही चाहे तो वो हम हिंदुओ को सद्बुद्धि दे कर सर्वनाश से बचा सकते हैं अन्यथा तो अब बस विनाश ही विनाश दिखाई दे रहा है। उन्होंने महायज्ञ स्थल से सम्पूर्ण सनातन धर्मियों का आह्वान करते हुए महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया। महायज्ञ में मुख्य यजमान संजय धीमान और आज के यजमान प्रवीण महादेव थे। महायज्ञ में विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी के साथ ही यति अभयानंद, यति धर्मानंद, डॉ योगेंद्र योगी व मोहित बजरंगी भी उपस्थित थे। महायज्ञ की सारी व्यवस्था राजू सैनी और उनके साथी कर रहे हैं। आज महायज्ञ में बिट्टू सिखेड़ा, मनोज सैनी, शालू सैनी, मनोचा खंडेलवाल, योगेंद्र शर्मा, संजीव जैन सहित अनेक भक्तों ने अपनी आहुति प्रदान की।