- तारीक बोले, मेरे खिलाफ भारतीय बल्लेबाज अतिरक्त दबाव में होंगे
- तारीक के गेंद को हाथ से छोड़ने से पहले दो सेकंड से रुकने से गेंदबाजी एक्शन पर संदेह
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारीक अपने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर चिर प्रतिद्वंद्वी मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ कोलंबो में रविवार को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ए मैच से पहले सुर्खियों में हैं। तारिक ने कोलंबो में मौजूदा संस्करण में दूसरे मैच में अमेरिका के खिलाफ मात्र 27 रन देकर तीन विकेट चटका कर पाकिस्तान को उसके दूसरे मैच में 32 रन से जीत दिलाई थी ,जिसमें उसके बाएं हाथ के तुरुप के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने चार ओवर मे 42 रन लुटा मात्र एक विकेट लिया था। तारीक सहित पाकिस्तान के लिए लिए बाकी 16 ओवर -सैम अयूब, लेग स्पिनर अबरार आलम व शादाब खान, मोहम्मद नवाज पांच गेंदबाजों ने कर अमेरिका के आठ में सात विकेट बांटे थे। पाकिस्तान के पास इन पांचों के साथ कप्तान सलमान करूप में कोलंबो की पिच पर स्पिन की मुफीद मानी जानी वाली पिच पर आधा दर्जन उपलब्ध है। बेशक भारत के सामने कोलंबो की स्पिनरों की मुफीद मानी जानी वाली पिच पर उस्मान तारीक सहित पाकिस्तानी स्पिनरों से निपटने की चुनौती होगी।
तारीक पाकिस्तान के लिए अपने अब तक चार टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 11 विकेट चटका चुके हैं। 30बरस के तारीक ने टी 20 विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान को अपने घर में मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट ले तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 3-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
भारत के खिलाफ मैच से पहली अपनी गेंदबाजी की तीखी आलोचना की बाबत खुद उस्मान तारीक कहते हैं, ‘ मेरे गेंदबाजी एक्शन की वैधता को लेकर हो रही चर्चा से मुझे लगता है कि शायद भारतीय बल्लेबाज मेरे खिलाफ रविवार के मैच में अतिरिक्त दबाव में होंगे। मुझे नहीं मालूम की मीडिया में और अन्यत्र मेरी गेंदबाजी को लेकर क्या कहा जा रहा है। मैं अपना अपने खेल पर लगा रहा हूं। जहा हमारे भारत के खिलाफ रविवार के मैच की बात है तो हम इसमें भी किसी भी अन्य मैच की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रतिबद्ब हैं। जब मैच को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हे तो सीधे सहज रहना ही बेहतर है। मुझे और हमारी टीम को बस अपनी योजना पर काबिज रहने की जरूरत है।’
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में उस्मान तारीक के खिलाफ खेलने के बाद यह कहा था कि वह ‘गेंद’ को चक करते हैं और उनका गेंदबाजी एक्शन वैध नहीं हैं। पीएसएल में तो पाकिस्तान बल्लेबाजों ने उनके गेंदबाजी की वैधता को लेकर सवाल खड़े किए थे। तारीक को उनके संदिग्ध एक्शन को लेकर दो बार क्लीन चिट मिल चुकी है। वेस्ट इंडीज के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज और क्रिकेट कमेंटेटर इयान बिशप का कहना है कि उस्मान गेंद हाथ से छोड़ने से पहले जिस तरह दो सेकंड के लिए रुकते हैं वह आईसीसी के नियमों के मुताबिक वैध नहीं हो सकता है। घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले श्रीवत्स गोस्वामी की बिशप की राय से इत्तफाक रखते हैं। वहीं भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर खुद ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रहे रविचंद्रन अश्विन को उनके गेंदबाजी ए क्शन में नियमों के मुताबिक कोई खामी नजर आती है। जब बल्लेबाज को एक ओर बल्लेबाजी शुरू करने का निर्णय लेने के बाद अंपायर या गेंदबाज को सूचित किए बिना दूसरी ओर से बल्लेबाजी करने या रिवर्स शॉट खेलने की दी जा सकती है, तो ऐसी बंदिशे केवल गेंदबाज पर ही क्यों लागू होती हैं? दरअसल, गेंदबाज को अंपायर को सूचित किए बिना गेंदबाजी करने वाले बाजू को बदलने की अनुमति नहीं है! उन्हें पहले इस नियम को बदलना चाहिए।





