अफगानिस्तान ने यूएई को दी पांच विकेट से शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : अजमतुल्लाह उमरजई(4/14 व अविजित 40, 21 गेंद, 3 छक्के, 2 चौके) के हरफनमौला खेल की बदौलत अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को चार गेंदों के बाकी रहते पांच विकेट से हरा कर सोमवार को मौजूदा आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप डी में सोमवार को यहां पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने कुछ लड़खड़ाने के बाद यहां फिरोजशाह कोटला के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ लड़खड़ाने के बाद यह जीत दर्ज। यूएई ने यदि 15-20 रन ज्यादा बनाए तो वह उलटफेर सबसे मुश्किल ग्रुप डी में दूसरी जीत दर्ज कर सकता था। यूएई के गेंदबाजों ने खासी सधी गेंदबाजी कर अपनी टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा। अजमतुल्लाह अमरजई ने मैच के अंतिम पूर्व ओवर में 13 रन बना कर अफगानिस्तान को आखिरी क्षणों में संकट से उबार कर यह जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान को जीत के लिए आखिरी पांच ओवर में 52 रन की जरूरत थी लेकिन फिरोजशाह कोटला की ऐसी पिच जिस पर गेंद धीमी रही थी एक समय यह लक्ष्य मुश्किल नजर आ रहा था। उमरजई ने जो आखिरी तीन गेंदे खेली उनमें पहले छक्का और फिर आखिरी ओवर की शुरू की दो गेंदों पर लगातार चौके जड़ कर अफगानिस्तान को जीत दिला कर ही दम लिया। अफगानिस्तान के तीन मैचों में एक जीत के साथ दो अंक है और वह तभी सुपर 8 में पहुंच सकता है जब अन्य नतीजे उसके हक रहे। दिल्ली में अपनी पहली जीत की बदौलत अफगनिस्तान फिलहाल टी 20 विश्व कप में बना हुआ। वहीं यूएई की टीम इस हार से सुपर 8 की होड़ से बाहर हो गई।
आर्यंश शर्मा (0 रन, 4 गेंद) को अफगानिस्तान के तेज गेदबाज उमरजई ने विकेटकीपर रहमतुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया तब यूएई का खाता भी नहीं खुला। कप्तान मुहम्मद वसीम (10 रन, दो चौके) ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान(2/31) की ऑफ स्टंप पर जरा बाहर निकलती गेंद को खेलन से और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया और यूएई ने दूसरा विकेट 13 रन पर खो दिया। अली शान शराफू (40 रन, 31 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) और शोएब खान (68 रन, 48 गेंद, चार छक्के, छह चौके) की तीसरे विकेट की 84 रन की भागीदारी और मध्यक्रम में सैयद हैदर (13 रन, 10 गेंद, एक छक्का, एक चौका) और निचले क्रम में हैदर अली (13 रन, 13 गेंद, 2 चौके) की उपयोगी पारियों की बदौलत लड़खड़ाने के बावजूद यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। शराफू को मुजीब उर रहमान ने बड़ा स्ट्रोक लगाने के लिए ललचा कर इब्राहिम जादरान के हाथों कर लॉन्ग ऑन पर लपकवाया जबकि शोएब खान ने ओमरजई की गेंद को उड़ाने की कोशिश में बैकवर्ड स्कवॉयर पर मुजीब उर रहमान लपका और यूएई ने अंतिम पूर्व ओवर में छठा विकेट 152 रन पर खोया। हैदर अली और जुनैद सिद्दिकी को विकेटकीपर गुरबाज ने रनआउट किया।
जवाब में सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ( 53 रन, 41 गेंद,एक छक्का, छह चौके) ने चौथे बल्लेबाज के रूप में तेज गेंदबाज मुहम्मद अरफान (2/30) की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में मुहम्मद वसीम को कैच थमा चौथे बल्लेबाज के रूप में 97 रन पर आउट होने से पहले गुलबदीन नायब (13 रन, 12 गेद, एक चौका) के साथ दूसरे विकेट की 40 रन की भागीदारी व अजमतुल्लाह उमरजई(अविजित 40 )और दरवेश रसूली (33 रन, 23 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के साथ पांचवें विकेट की 43 रन की भागीदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 19.2ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। उमरजई ने मैच और तेज गेदबाज जुनेद सिद्दिकी के चौथे और आखिरी गेंद पर चौका जड़ कर अफगानिस्तान को जीत दिलाई। रहमतुल्लाह गुरबाज (0 रन, 2 गेंद) को जुनैद ने शोएब खान के हाथों लपकवाया और अफगानिस्तान ने पहला विकेट बिना कोई रन बनाए खोया। गुलबदीन नायब को मुहम्मद अरफान ने कौशिक के हाथों कैच करा उनकी और इब्राहिम जादरान की दूसरे विकेट की भागीदारी को तोड़ अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 40 कर दिया। सदिकउल्लाह अटल (16 रन, 14 गेंद,एक छक्का, एक चौका) को जवादउल्लाह ने धीमी गेंद पर बोल्ड कर अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 70 कर दिया था।
‘आखिरी के दस ओवरों में वाकई बहुत बढ़िया गेंदबाजी की’
‘मैं खुश हूं कि हमने मैच का समापन जीत किया। टी 20 विश्व कप में जीत हमेशा अहम होती है और इसमें आगे बाकी टूर्नामेंट और बढ़िया प्रदर्शन की आस करता हूं। हमने आखिरी के दस ओवरों में वाकई बहुत बढ़िया गेंदबाजी। हम पारी के शुरू में अपनी दिशा नहीं पा सके और यूएई ने इसका लाभ उठाकर अच्छी बल्लेबाजी की।हम पारी के शुरू के दस ओवर में जैसी गेंदबाजी करना चाहते थे नहीं कर सके। हमे शुरू के दस ओवर में और बेहतर और सधी हुई गेंदबाजी की जरूरत है। हम सभी जानते हैं गुरबाज मिजाज से आक्रामक बल्लेबाज है लेकिन उन जैसा आक्रामक बल्लेबाज रन नहीं भी बना पाता है। गुरबाज जैसे खिलाड़ी का क्रीज पर ज्यादा देर तक टिके रहना अहम होता है। हमारे पास नबी और उमरजई के रूप में खासे अनुभवी खिलाड़ी हैं और ये दोनों इन स्थितियों में खेल चुके हें।मुजीब ने बहुत सटीक गेंदबाजी और टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को होना हमेशा अच्छा होता है। हमें अभी अपने आखिरी मैच से उम्मीद है और हम अगले चरण में पहुंच सकते हैं और हमें सकारात्मक सोच के साथ खेलने की जरूरत है। हम अगले दौर में नहीं भी पहुंचे तो भी हम उसी ब्रैंड की क्रिकेट खेलेंगे जैसी हम खेलते है। हम देश का गौरव बढ़ाने को बेताब हैं। रशीद खान, अफगानिस्तान के कप्तान
‘हमने 10-15 रन कम बनाए’
‘अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खासा बढ़िया रहा और हमारे लड़कों ने गजब का जीवट दिखाया। हमने 15 रन कम बनाए और चौके छक्के जड़ने के लिए दो तीन गेंदें ज्यादा दे दी औा इसी के चलते हमें हार का मुंह देखना पड़ा। हमने शुरू में दो विकेट जल्दी खो दिए। अलीशान और शोएब ने हमारे लिए वाकई बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन गलत वक्त पर आउट हो गए। हमने 10-15 रन कम बनाए। हमने आखिरी गेंद तक संघर्ष की कोशिश की। हम जीत के लिए बेताब थे। हमारी फील्डिंग खासी बढ़िया रही और मैं अपनी टीम के प्रयास से खुश हूं। हम अपने आखिरी ग्रुप मैच मे नई योजना के साथ आएंगे और दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाएगे। -मुहम्मद वसीम , यूएई के कप्तान
‘अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं’
‘मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। पिच कुछ धीमी थी और मैंन हार्ड लेंग्थ पर गेंदबाजी की कोशिश की और इससे मुझे कामयाबी भी मिली। मैं स्कोर बोर्ड देखा तो मालूम पड़ा काफी गेंद बाकी है और मै इसीलिए स्ट्राइक रोटेट किया और ढीली गेंदों का इंतजार किया और इस सोच का लाभ हुआ। -अजमतुल्लाह उमरजई, मैन ऑफ द‘ मैच





