हमारी सरकार जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है : धामी

Our government is continuously working to make the tribal society strong and self-reliant: Dhami

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : विरही (बेडूबगड), चमोली में नीति- माणा जनजाति कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित ‘जनजाति समागम–2026′ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र की इस पावन धरती पर जनजातीय समाज के अथक परिश्रम, संस्कृति, परंपरा व प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच आकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं अपने परिवार के बीच हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 गांवों को चिन्हित कर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।