- जीत की राह पर लौटने के लिए भारत को बड़ा स्कोर बनाने पर ध्यान लगाना होगा
- सुंदर की जगह अक्षर पटेल की भारत की एकादश में वापसी तय
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मौजूदा चैंपियन भारत पिछले उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद में ग्रुप 1 के अहम सुपर 8 मैच में रविवार को 76 रन से हार आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने को अगर मगर में फंस चुका है। सूर्य कुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया को अब सब कुछ भुला कर जिम्बाब्वे को बृहस्पतिवार को चेन्नै में और वेस्ट इंडीज को 1 फरवरी को सुपर 8 मैचों में कोलकाता में बड़े अंतर से हराने पर लगाना चाहिए। सेमीफाइनल को ले अगर-मगर में फंसे भारत का पहला मकसद अब जिम्बाब्वे के खिलाफ चे्न्नै के एमए चिदांबरम स्टेडियम में बृहस्पतिवार को अपने ग्रुप 1 के दूसरे सुपर 8 मैच में बड़े अंतर से जीत है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर उपकप्तान अक्षर पटेल को एकादश में शामिल कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें बाहर रखने की रणनीतिक भूल को सुधारने की जरूरत है। भारत ने 2024 में जिम्बाब्वे से पहला मैच हारने के बाद उससे अगले लगातार चार मैच जीत कर सीरीज 4-1से जीती थी और उसमें वाशिंगटन सुंदर 8 विकेट ले मैन ऑफ द’ सीरीज रहे थे। बावजूद इसके सुंदर का जिम्बाब्वे के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारत की एकादश में स्थान बरकरार रखना मुश्किल नजर आता है।
सूर्य कुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जिम्बाब्वे के स्पिनर भारत के शीर्ष में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी का जिम्बाब्वे के स्पिनर लाभ नहीं उठा सकेंगे। सूर्य टी 20 में अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए 32 मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर खासे कामयाब रहे है भारत को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की राह पर लौटना है उसे वेस्ट इंडीज की तरह टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना ध्यान बड़ा स्कोर खड़ा करने पर लगाना होगा। रिंकू सिंह अपने बीमार पिता खानचंद को नोएडा के एक अस्पताल में देख कर मंगलवार रात ही वापस चेन्नै लौट चुके हैं। रिंकू यदि उपलब्ध नहीं हुए तो तब ही मौजूदा संस्करण से पहले अचानक अपनी लय खोने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की एकादश में वापसी हो सकती है हालांकि इसकी संभावना कम नजर आती है। अपने शुरू के तीन मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहने वाले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषक शर्मा ने भारत के लिए पहले सुपर 8 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंदों पर 15 रन बनाए लेकिन उनसे उनके परिचित आक्रामक मे भारत को मौजूदा संस्करण में बड़ी पारी का अभी भी इंतजार है।
भारत के अपने चारों ग्रुप मैच जीतने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला सुपर 8 मैच हारने में एक बल्लेबाज को छोड़ कर उसका शीर्ष क्रम जूझता ही नजर आया है। सच तो यह है कि भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना अब ग्रुप 1 के बाकी मैचों के नतीजों पर बहुत हद तक जा टिका है। जिम्बाब्वे को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर खासा जूझना पड़ा। चेन्नै में चेपॉक की पिच भी बहुत हद तक वानखेड़े स्टेडियम की तरह बल्लेबाजों के मुफीद लग रही है। भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन, कप्तान सूर्य कुमार और अब रंगत पाने के करीब लग रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जैसे बड़े हिटर चेन्नै में चल गए तो फिर उसके पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन के करीब पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है और इस स्कोर को पार पाना जिम्बाब्वे के लिए बहुत मुश्किल चुनौती होगी। कप्तान सूर्य कुमार यादव (180 रन) एक अर्द्धशतक और सलामी बल्लेबाज इशान किशान(176रन) दो अर्द्धशतक व शिवम दुबे (158 रन) सहित भारत के लिए रन बनाने में क्रमश: पहले ,दूसरे व तीसरे स्थान पर चल रहे हैं वहीं तिलक वर्मा (कुल 107 रन) भी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तरह रनों के लिए जूझते दिख रहे है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 में मैच में जीत की राह पर लौटना है तो उसे शीर्ष क्रम में इशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के रूप में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों की मौजूदगी का प्रतिद्वंद्वी टीम के ऑफ स्पिनरों पाकिस्तान के सलमान आगा और दक्षिण अफ्रीका के सलमान आगा ने लाभ उठा अपना शिकार बनाया है और ऐसे में खुद कप्तान सूर्य कुमार यादव तीसरे नंबर पर सकते हैं और रिंकू हालांकि वापस चेन्नै लौट आए हैं यदि वह नहीं खेले तो फिर संजू सैमसन को एकादश में मौका मिले तो तब अभिषेक के साथ संजू और फिर इशान को तीसरे नंबर पर भेज कर इस क्रम को बदलना कारगर हो सकता है। भारत के लिए बेशक उपकप्तान अक्षर पटेल बतौर स्पिनरऑलाउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर की जगह बेहतर विकल्प होंगे। अक्षर जिम्बाब्वे के रनों के प्रवाह को रोकने के साथ उसके स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने और बड़े स्ट्रोक खेल कर निचले मध्यक्रम में बड़ी पारी खेल कर भारत को बड़ी पारी तक पहुंचा सकते हैं। जिम्बाब्वे के मौजूदा संस्करण में सबसे कामयाब तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी(11 विकेट) व ब्रैड इवांस (9 विकेट) के साथ स्पिन त्रिमूर्ति कप्तान सिकंदर रजा, रेयन बर्ल और ग्रेम क्रेमर से चौकस रहना होगा।भारतीय बल्लेबाजी को अपना हाथ पीछे छिपा कर गेंदबाजी करने वाले कप्तान ऑफ स्पिनर सिकंदर रजा, ऑफ स्पिनर हैमिल्टन मसकदजा और लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से जरूर चौकस रहना होगा।
भारत के हार्दिक पांडया पारी के शुरू अथवा बीच के ओवरों में बतौर गेंदबाज बेहतर विकल्प हैं। अनुभवी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ बतौर तेज गेंदबाज ऐसे में पारी के शुरू और आखिरी के चार चार ओवर में बेहतर विकल्प हैं। भले ही मिस्ट्री स्पिनर के रूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती की धुनाई हो गई हो लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ वह बेशक बतौर गेंदबाज भारत की गेंदबाजी का तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। भारत के लिए बीच के ओवर में हार्दिक के साथ शिवम दुबे खासतौर बीच के ओवर में भारत के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी ब्रायन बैनेट (कुल 180 रन) और सिकंदर रजा(104 रन) भी निर्भर है लेकिन मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती(10 विकेट) व उपकप्तान अक्षर पटेल(6 विकेट) के साथ जसप्रीत बुमराह (7 विकेट), अर्शदीप सिंह(5 विकेट), हार्दिक पांडया (5 विकेट) और शिवम दुबे (4विकेट)भारत के विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना उसके लिए खासा मुश्किल होगा। जिम्बाब्वे के चीफ कोच जस्टिन सैमंस भी यही मानते हैं कि भारत की रणनीति भी वेस्ट इंडीज के तरह उनकी टीम के खिलाफ शुरू से दनादन कर बड़ा स्कोर बनाने की होगी लेकिन अच्छी बात बस यही है कि चेपॉक की बाउंड्री वानखेड़े से कुछ बड़ी है।
भारत का सेमीफाइनल का गणित
भारत को यह भी दुआ करनी होगी दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैचों में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हरा कर तीन जीत के साथ ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहे। तब दक्षिण अफ्रीका पहले और भारत दूसरे स्थान पर रह कर सेमीफाइनल मे पहुंच जाएगा। दक्षिण अफ्रीका यदि वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे से हार जाता है तो और भारत वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे को हरा देता है तो तब वेस्ट इंडीज और भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। दक्षिण अफ्रीका यदि वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे से हार गया अैर भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया लेकिन वेस्ट इंडीज से हार गया तो वेस्ट इढीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और तब बाकी तीन टीमों के दो दो अंक हो जाएंगे तो सेमीफाइनल का गणित नेट रन रेट पर आ टिकेगा। दक्षिण अफ्रीका यदि वेस्ट इंडीज औा जिम्बाब्चे को भी हरा देता है और भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है लेकिन वेस्टइंडीज को हरा देता है तो तब दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा लेकिन बाकी तीन टीमों के दो दो अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला नेट रन रेट से होगा। दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज ने जिस धमाकेदार अंदाज में ग्रुप 1 में जिस बड़ी जीत के साथ आगाज किया उससे भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। भारत की नेट रन रेट -3.80 है जबकि दक्षिण अफ्रीका की + 3.80 रन है। वेस्ट इंडीज अपने पहले ग्रुप 1 मैच में जिम्बाब्वे पर 107 रन की बड़ी जीत के साथ 5.35 रन की नेट रनरेट से शीर्ष पर है। अपना खिताब बरकरार रखने की दावेदार के रूप में उतरा भारत ग्रुप ए में अपने चार मैच जीत कर शीर्ष पर रह सुपर 8 में स्थान में दक्षिण अफ्रीका से पहला ग्रुप मैच हार गया। भारत के बल्लेबाज मौजूदा टी 20 विश्व कप में इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में सपाट पिचों पर टी 20 सीरीज के से दे दनादन अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। बेहतर नेट रेट के लिए बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम अपने दूसरे सुपर 8 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाते हैं तो उसे प्रतिद्वंद्वी टीम को 120 या इससे कम रन पर रोकना होगा। वहीं जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करती है तो भारत को उसे 150 या इससे कम तक ही रोकना होगा और फिर इस लक्ष्य को 11 या 12 ओवर में पार करना होगा।





