मठ,याैन शाेषण और लिंगायत स्वामी……पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

संदीप ठाकुर

यौन शोषण मामले में फंसे लिंगायत मठ के स्वामी शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु के
खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद देर रात उन्हें
गिरफ्तार कर लिया। स्वामी के खिलाफ नाबालिग समेत कई पीड़ितों के साथ यौन
शोषण के आरोपों को लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु के खिलाफ मैसूर सिटी पुलिस ने दो नाबालिगों की
शिकायत के आधार पर केस दर्ज किए हैं शिकायत के मुताबिक दो लड़कियां (उम्र
15 व 16 साल) मठ के स्कूल में पढ़ती थीं। उनके साथ लगातार साढ़े तीन साल
तक दुष्कर्म किया गया। स्वामी काे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया
है।

लिंगायत स्वामी की गिरफ्तारी ने कर्नाटक के राजनीतिक व धार्मिक गलियारों
में भूचाल ला दिया है। मुरुगा लिंगायत समाज के धर्मगुरु हैं। उन पर दो
नाबालिग लड़कियों ने याैन शाेषण का आराेप लगाया है। नाबालिग लड़कियों का
कहना है कि उन्हें नशीली चीज़ें देकर स्वामी मुरुगा ने उनके साथ यौन शोषण
किया। मुरुगा मठ का अपना खुद का हॉस्टल है जहां ये 15 और 16 साल की ये दो
लड़कियां रहती हैं। दोनों ही लड़कियां हाई स्कूल की छात्राएं हैं और मठ
के ही स्कूल में पढ़ने जाती हैं। मुरुगा मठ के अपने खुद के 150 से ज्यादा
शैक्षणिक संस्थान है जहां हज़ारों बच्चे पढ़ते हैं। हॉस्टल की इन दो
लड़कियां काे मामला दर्ज करवाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा।
स्वामी मुरुगा के खिलाफ शिकायत लेकर लड़कियां चित्रदुर्ग के थाने में गई
ताे पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। दोनों लड़कियां ने
बेंगलुरु जाकर शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की लेकिन वहां भी वही हाल।
हारकर दोनों लड़कियां घर लौट आईं।। लड़कियों के परिवार वालों के मुताबिक,
दोनों बेहद परेशान रहती हैं। वो रात रात भर सो नहीं पातीं। नींद आने पर
चीख-चिल्ला कर उठ जाती हैं। उनके चेहरे पर हर वक्त एक खौफ नज़र आता है।
काफी कुरेदने के बाद लड़कियों ने परिवार वालाें काे जाे बताया वह बेहद
दर्दनाक था। स्वामी शिवमूर्ति मुरुगा बेहद पावरफुल माने जाते हैं और समाज
में उनकी बहुत धाक है। ऐसे में लड़कियों का उनके ऊपर इस तरह के आरोप
लगाना परिवार वालों को भी सकते में डाल दिया। बच्चियों की हालत देखकर
उनका परिवार उनके साथ खड़ा हाेता है और अंत में मैसूर में स्वामी के
खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाती है। जैसे ही सेक्स स्कैंडल में स्वामी का
नाम आया चित्रदुर्ग में सनसनी फैल गई । स्वामी शिवमूर्ति मुरुगा लिंगायत
समाज के धर्मगुरु हैं और उनको इस समाज के लिए किए जाने वाले कई सामाजिक
कार्यों के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्वामी के साथ सेक्स का मामला
जुड़ने से उनके भक्तों, चाहने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वामी मुरुगा के अलावा इस मामले में एक और पुजारी और हॉस्टल वार्डन पर
भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मठ के एक प्रशासनिक अधिकारी एसके
बासवराजन के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। एक अन्य लड़की ने बासवराजन
के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उस लड़की का आरोप है कि जब उन दो
लड़कियों ने स्वामी के खिलाफ शिकायत की तो उन्हें जबरन हॉस्टल से बाहर ले
जा रहा था और जिस पर इस लड़की ने सवाल खड़े किए थे। उसके बाद बासवराजन ने
इस लड़की के साथ रेप की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। बासवराजन
के खिलाफ हुई एफआईआर में उनकी पत्नी को भी सह-आरोपी बनाया गया है। उनपर
इस मामले में अपने पति का साथ देने का आरोप है। लिंगायत समाज से आने की
वजह से राजनीतिक गलियारों में भी स्वामी की खास जगह है।

कर्नाटक में मठों में सेक्स स्कैंडल का ये कोई पहला मामला नहीं है। समय
समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिन्होंने ऐसे धार्मिक संस्थानों की
छवि धूमिल की है। 2017 में कर्नाटक के कोप्पल जिले में कलमठा मठ में एक
सेक्स स्कैंडल सामने आया था। तब मठ के पुजारी कोट्टूरेश्वरा का एक एक
विडियो सामने आया था जिसमें वो एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे।
वो महिला मठ में खाना बनाने का काम करती थी और स्वामी कोट्टूरेश्वरा के
ड्राइवर ने ही उनका ये वीडियो बनाया था। इस वीडियो के लीक होने के बाद
भक्तों द्वारा स्वामी का काफी विरोध हुआ था। कलमठा मठ करीब 400 साल
पुराना है और कोट्टूरेश्वरा 1995 से इस मठ के पीठाधिपति थे।
कोट्टूरेश्वरा के ड्राइवर ने आरोप लगाए थे कि वो स्वामी के कहने पर पिछले
कई सालों में मठ में लड़कियां सप्लाई करता है। इसी तरह साल 2012 में शैव
मठ के स्वामी नित्यानंद के सेक्स स्कैंडल पूरे देश में हलचल मचा दी थी और
उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। स्वामी नित्यानंद की सेक्स सीडी एक
टेलिविज़न चैनल ने चलाई थी जिसमें वो एक साउथ के हिरोइन और एक विदेशी
महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। स्वामी के एक शिष्य ने ही उनके
कमरे में खुफिया कैमरा लगाकर उनकी ये सीडी बनाई थी। इस सेक्स सीडी ने
कर्नाटक समेत पूरे देश में भूचाल ला दिया था। स्वामी नित्यानंद पर रेप,
धार्मिक भावनाएं भड़काने,आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगे। सेक्स
सीडी के बाद जनता में भी स्वामी के खिलाफ आक्रोश बढ़ने पर उन्हें
गिरफ्तार किया गया था। वे 52 दिन तक जेल में रहे थे । इनदिनों स्वामी
नित्यानंद विदेश में रहते हैं।