डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार की कल्पना पूर्ण होगी : राजन कुमार

The dream of a developed Bihar will be fulfilled under the leadership of Deputy CM Samrat Chaudhary: Rajan Kumar

रविवार दिल्ली नेटवर्क

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिन तक चले बिहार दिवस 2026 समारोह मे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने समां बांध दिया। इस शो की चर्चा कई महकमे में हुई और इसी संदर्भ में हीरो राजन कुमार के पुराने मित्र सम्राट चौधरी से उनकी हालिया मुलाकात यादगार रही।बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम हैं।दोनों मित्रों का एक दूसरे के घर भी आना जाना रहा है।ऐसे में जब दोनों अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर मिले तो कई बाते हुई।विकसित बिहार के सपने को कैसे आगे बढ़ाया जाए,इस दिशा में बातचीत हुई।बिहार में फ़िल्मों की शूटिंग और कलाकारों के हित को लेकर भी चर्चा हुई।

बता दें कि राजन कुमार और सम्राट चौधरी के पैतृक गांव मुंगेर में बिल्कुल आस – पास हैं।बचपन के साथियो ने कई मंच पर एक दूसरे को सपोर्ट किया हैं।इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में हीरो राजन कुमार काम करते रहे हैं।सम्राट चौधरी को उनकी कार्यशैली पसन्द रही है।वही सम्राट चौधरी को राजनीति में अच्छा खासा अनुभव है और वह बिहार के सीएम की दौड़ में शामिल रहे हैं।बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

राजन कुमार ने गाँधी मैदान में हुए बिहार दिवस कार्यक्रम में चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5375वां लाइव शो पूरा किया। लगातार तीन दिनों तक उन्होंने चार्ली चैप्लिन के अवतार में अपनी जादूगरी दिखाई।हीरो राजन कुमार पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन के चरित्र को जी रहे हैं।