निर्देशक अनिल कमल चौहान की फिल्म ढिंढोरा से बढ़ी उम्मीद,ट्रेलर रिलीज होते ही लाखों व्यूज

Director Anil Kamal Chauhan's Dhindora has raised expectations, garnering millions of views upon release of the trailer

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुंबई : रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ढिंढोरा से निर्देशक अनिल कमल चौहान की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं।कारण ट्रेलर रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर एक लाख से अधिक व्यूज सिर्फ एक दिन में मिलें हैं।जिससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को फिल्म से काफी उम्मीद हैं।चूंकि,दर्शकों को जब ट्रेलर पसंद आ रहा हैं।तो फिल्म भी जरूर पसंद करेंगे।आगामी 22 मई को फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।ट्रेलर देख कर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता हैं।यह तीन दोस्तों की कहानी हैं।जो आवारा होते हैं और अमीर बनने का सपना रखते हैं।अमीर बनने के लिए तरह – तरह के काम करते हैं।फिर अमीर बाप की बेटी से शादी करके अमीर बनना चाहते हैं।यह एक हास्य मनोरंजन से भरपूर एक साफ सुथरी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं।

जिसमें कॉमेडी ज्यादा हैं और इसके साथ थोड़ा बहुत एक्शन,फैमिली ड्रामा एवं रोमांस भी देखने को मिलेगा।फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श आनंद,राज सोनी और रमेश साहनी लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।जिन्हें पूरे भारत के लोग देखते हैं।इससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को विश्वास हैं कि सिनेमाघरों में भी दर्शक इन्हें देखने जरूर पहुंचेंगे।इससे पहले भी अनिल कई फिल्में कर चुके हैं।उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया हैं।अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच हैं।जो आगे भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग को कई सुपरस्टार्स देने का काम करेंगे।
ढिंढोरा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद,राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया हैं।

इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।निर्देशक अनिल कमल चौहान ने ट्रेलर को एक दिन में इतना प्यार आशीर्वाद देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया एवं अपील किया हैं कि दर्शक 22 मई को फिल्म देखने सिनेमाघर जरूर पहुंचे।