‘हमें जीवित रहने के लिए चींटियों की जरूरत है, लेकिन उन्हें हमारी ज़रूरत नहीं है’

नीलेश शुक्ला

हम सभी इस बात से अवगत हैं कि पर्यावरण में हर चीज के सुचारू संचालन के लिए एक संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) की आवश्यकता होती है। यदि हम जैव विविधता में के साथ जानबूझकर या अनजाने में कोई छेड़खानी करते हैं तो पारिस्थितिकी तंत्र में अंसुतलन पैदा होता है जिससे पूरे फूड चेन पर असर पड़ता है। पारिस्थितिक तंत्र में संतुलन बनाए रखना कई कारणों से आवश्यक है। प्राकृतिक आपदा, किसी विशेष प्रजाति के अप्रत्याशित विलुप्त होने, पारिस्थितिकी तंत्र में नई प्रजातियों या मानव निर्मित आपदाओं से जन्मी कोई भी अप्रत्याशित गड़बड़ी पूरी व्यवस्था को हिला सकती है।

बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण दुनिया भर के पारिस्थितिकी तंत्र बर्बाद हो रहे हैं जिसका असर इंसानों पर भी हो रहा है। इसी वजह से तकनीकी विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बरकरार रखना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इन दुष्प्रभावों की संवेदनशीलता को समझते हुए विभिन्न सरकारों ने अपनी-अपनी भूमि की जैव विविधता की रक्षा के लिए कई नीतियां तैयार की हैं। ऐसी ही एक अनुकरणीय नीति बनाकर गुजरात सरकार ने जैव विविधिता के संरक्षण में सफलता हासिल की है।गुजरात, भारत के उन राज्यों में शामिल है जो अपनी समृद्ध जैव विविधिता के कारण जाना जाता है। यहां पाई जाने वाली वनस्पतियां और जीवों की 7500 प्रजातियां इस बात का प्रमाण है। इन प्रजातियों में 2,550 एंजियोस्पर्म (angiosperms)और 1366 वर्टिब्रेट (vertebrate) प्रजातियां हैं। (जिनमें से 574 पक्षी प्रजातियां और बाकी स्तनधारी, सरीसृप, उभयचर और मछली अदि शामिल हैं)।

गुजरात में जैव विविधता वाले कई हॉटस्पॉट हैं जैसे कच्छ का छोटा रण, कच्छ का ग्रेटर रण, समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, जामनगर, बर्दा अभयारण्य के आर्द्रभूमि और जंगल, पोरबंदर, वेलावदर के घास के मैदान, थोल झील और नालसरोवर, दक्षिण गुजरात में पश्चिमी घाट का उत्तरी भाग आदि। ये इलाके कई प्रवासी पक्षियों, वनस्पतियों और जीवों की कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का निवास स्थान हैं। इस क्षेत्र की वनस्पति प्रकृति अद्वितीय है क्योंकि पशु-पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों ने शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में स्वयं के संरक्षण के लिए कई अनुकूलन विकसित किए हैं।

गुजरात विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्रों से समृद्ध है जहां कई तरह के वन्यजीव पाए जाते हैं। इसीलिए गुजरात विपरीत वातावरण में पाए जाने वाली वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की विविधिता को बढ़ावा देकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायता कर सकता है। गुजरात में वन्यजीवों की ऐसी समृद्ध और विविध प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए4 राष्ट्रीय उद्यान, 23 अभयारण्य और 1 संरक्षण रिजर्व स्थापित किए गए हैं। गुजरात में औद्योगीकरण के बावजूद, राज्य सरकार न केवल पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में, बल्कि आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने में भी सफल रही है। गुजरात के राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य तमाम जीव-जंतुओं और पौधों की अनूठीप्रजातियों का घर हैं। यहां की समृद्ध प्राकृतिक संपदा प्रकृति प्रेमियों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है। गुजरात का सबसे अनूठा पारिस्थितिकी तंत्र है गिर का जंगल जो दुनिया में एशियाई शेरों की अंतिम जीवित आबादी का घर है।

विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों के अलावा गुजरात ने सन् 1971 में ईरान के रामसर शहर में हुए कन्वेंशन के अनुसार, खिजादियाबर्डसैंक्चुअरी के संरक्षण के लिए भी सराहनीय काम किया है। खिजादिया जो मध्य एशियाई फ्लाईवे का हिस्सा है, रामसर टैग पाने वाली गुजरात की चौथी आद्रभूमि बन गयी है। यह गुजरात के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। इसके अलावा नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, थोल वन्यजीव अभयारण्य और वाधवाना आर्द्रभूमि राज्य के अन्य रामसर स्थल हैं।

प्रकृति का संरक्षण गुजरात के इतिहास से चला आया है। वर्ष 1977 में, बेहतर पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात के प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में गुजरात सरकार और “गुजरात प्रकृति मंडल” ने गांधीनगर में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय की स्थापना की थी। आज यह क्षेत्र इन्ड्रोडा नेचर पार्क (INP) के नाम सेजाना जाता है। कुछ समय बाद इसे गुजरात पारिस्थितिक शिक्षा और अनुसंधान (जीईईआर) फाउंडेशन में शामिल कर लिया गया, जिसकी स्थापना जून 1982 में गुजरात सरकार के वन और पर्यावरण विभाग द्वारा इकोलॉजिकल शिक्षा, इकोलॉजिकल रिसर्च, नैचुरल हिस्ट्री, क्लाइमेट चेंज रिसर्च, वेटलैंड मॉनिटरिंग, अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों की जैव विविधता निगरानीजैसी कई गतिविधियों के लिए की गई थी। INP अब GEER फाउंडेशन के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है।

GEER फाउंडेशन की रिसर्च कैपेसिटीको बढ़ाने के लिएवर्ष 2015 के दौरान Integrated Coastal Zone Management (ICZM) परियोजना के तहत एक अत्याधुनिक पारिस्थितिक और मॉनिटरिंग रिसर्च लेबोरेट्री (EMRL) की स्थापना की गई थी। यह प्रयोगशाला इकोलॉजिकल स्टडी और मॉनिटरिंग के उद्देश्य से स्थापित की गई है। केंद्रीय प्रयोगशाला के अलावाICZM प्रोजेक्ट के पांच फील्ड स्टेशन जामनगर, मांडवी, सूरत, मंगरोल और भावनगर में पांच फील्ड स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं जो वर्ल्ड बैंक द्वारा फंडेड हैं। इन पांच स्टेशनों का उपयोग कच्छ/खंभात की खाड़ी के विभिन्न स्थलों से इकट्ठे किए गए नमूनों के विश्लेषण और रिसर्च के लिए डेटा तैयार करने के लिए किया गया है। वर्ष 2016-17 के दौरान, फाउंडेशन ने प्रयोगशाला को अपग्रेड करने के लिए कई आधुनिक उपकरण खरीदे।

इन उपकरणों में, स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (SEM), फ्लोरोसेंट माइक्रोस्कोप, पीसीआर और इलेक्ट्रोफोरोसिस, हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी, टोटल कार्बन एनालाइज़र, मरक्यूरी एनालाइज़र,वॉटर फ्यूरिपिकेशन सिस्टम, अल्ट्रा-माइक्रो-बैलेंस, गैस क्रोमैटोग्राफ, एटॉमिक अब्जॉर्पशन स्पेक्ट्रोस्कोपी, और हेवी-मेटल एनालाइज़र शामिल हैं।

गुजरात सरकार के वन और पर्यावरण विभाग ने प्रकृति की रक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए कई पहलें की हैं।गुजरात के विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन/जैव विविधता संरक्षण योजनाओं को तैयार करने में कुछ अनुसंधान परियोजनाएं/अध्ययन बहुत उपयोगी थे।GEER फाउंडेशन को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संगठन (SIROs), गुजरात राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र के रूप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा गुजरात राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नोडल एजेंसी के रूप में मान्यता दी गई थी।

GEER की विशेषज्ञता को देखते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC), भारत सरकार ने संस्थान को क्लाइमेट चेंज एक्शन प्रोग्राम के तहत लॉन्ग टर्म इकोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरीज (LTEO) प्रोजेक्ट का काम सौंपा है।LTEO की यह परियोजना दिसंबर 2015 में पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क सम्मेलन के 21वें सम्मेलन (सीओपी) के दौरान शुरू की गई थी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य चुने गए बायोम में पारिस्थितिकी तंत्र के बायोफिज़िकल और एंथ्रोपोजेनिक ड्राइवर्स को जानना और सोशल-इकोलॉजिकल परिदृष्य पर उनके प्रभाव को समझना है।

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलुरु के साथ मिलकरGEER फाउंडेशन ने एशियाई शेर क्षेत्र में तीन फील्ड स्टेशन स्थापित किए हैं। इनमें वन और मृदा थीम के तहत उत्तर पश्चिमी शुष्क क्षेत्र के लिए सासन गिर, बजाना और हिंगोलगढ़ और जेसोर शामिल है। इन स्थलों पर किए गए अध्ययनों को स्वचालित मौसम स्टेशनों (AWSs) से एकत्र किए गए विभिन्न क्लाइमेटिक पैरामीटर के साथ को-रिलेट किया जाएगा। इन ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन्स को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को जानने के लिए विश्व मौसम विज्ञान संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थापित किया गया है।

इकोलॉजिकल एजुकेशन के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए GEER फाउंडेशन, MoEF&CC, भारत सरकार के राष्ट्रीय हरित कोर कार्यक्रम के तहत राज्य में 16,500 स्कूल और 162 कॉलेजों में स्थापित इको-क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में युवाओं कोजागरूक कर रहा है। राज्य सरकार की प्रकृति शिक्षा योजना के तहत, GEER फाउंडेशन ने राज्य के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए कुल 3,950 नेचर कैम्प/इकोलॉजिकल कैम्प आयोजित किए हैं।

इंड्रोडा नेचर पार्क/अरण्य उद्यान, गांधीनगर और हिंगोलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, राजकोट को GEER फाउंडेशन द्वारा प्रकृति शिक्षा प्रदान करने के लिए नेचर एजुकेशन सेंटर के रूप में मान्यता दी गई है, जिसके माध्यम से अब तक 2,20,292 छात्रों को शिक्षित किया जा चुका है।

इकोलॉजिकल रिसर्च, मॉनिटरिंग और शिक्षा के अलावा GEER फाउंडेशन ने केवड़िया में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” परिसर में विश्व प्रसिद्ध “कैक्टस गार्डन” के निर्माणकार्य में भी अपना योगदान दिया है।माननीय प्रधानमंत्री के शब्दों में कहें तो यह एक “ग्रैंड आर्किटेक्चरल ग्रीनहाउस” है जिसमें भारत और 17 अन्य देशों के कैक्टस और रसीले की 450 प्रजातियां मौजूद हैं। इसके 25 एकड़ में फैले क्षेत्र में 1.9 लाख कैक्टस के पौधों सहित लगभग 6 लाख पौधे हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए गुजरात का यह उद्यान मुख्य आकर्षण केन्द्र है।

मानव समाज के कल्याण के लिए संरक्षण और विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और आधुनिक गुजरात इसका सर्वोत्तम उदाहरण है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की रिपोर्ट के अनुसार नये उद्यमियों के लिए स्टार्टअप परिवेश विकसित करने में गुजरात सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की फेहरिस्त में सबसे आगे हैं।

हमें अपने भले के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए उचित उपाय करने की आवश्यकता है। यह सम्पूर्ण संसार और हमारी अर्थव्यवस्थाओं को बनाए रखने की मूल नींव हैं। इस दिशा मेंगुजरात सरकार के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और हम सभी इस मॉडल से सीख सकते हैं। हमें जीवित रहने के लिए प्रकृति की ज़रूरत है लेकिन उन्हें जीवित रहने के लिए हमारी आवश्यकता नहीं है या यूं कहें कि हमें जीवित रहने के लिए चींटियों की जरूरत है, लेकिन उन्हें हमारी नहीं है। यह बात हम जितनी जल्दी समझ लेंगे, हमारा भविष्य उतना ही बेहतर होगा।

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय साइट्स को रामसर मान्यता मिलती है”। यह उपलब्धि प्राकृतिक आवासों, वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण की दिशा में काम करने और धरती की प्रकृति को सहेजने के भारत के सदियों पुराने लोकाचार को प्रकट करता है।