वेब सीरीज “वीरान राहें” का चौथा एपिसोड किया गया रिलीज़

The fourth episode of the web series "Veeran Raahein" has been released

रविवार दिल्ली नेटवर्क

लखनऊ : वेब सीरीज “वीरान राहें” का चौथा एपिसोड यूट्यूब पर रिलीज किया गया।इससे पहले इसके तीन एपिसोड पहले से उपलब्ध हैं।जिसे निःशुल्क दर्शक देख सकते हैं।यह एक हिंदी वेब सीरीज हैं,जो मनोरंजक हैं।निर्माता एवं अभिनेता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ रास्ते वीरान नहीं होते हैं।वह बस किसी की कहनी का इंतजार करते हैं।यह वेब सीरीज भी कुछ ऐसी ही हैं।उन्होंने बताया कि इस बार की कहानी और गहरी हैं।इसमें ऐसा मोड़ आता हैं कि जो दिल को हिला देती हैं।वेब सीरीज के हर एपिसोड में एक अलग अनुभव दर्शकों को होगा और वे पूरी सीरीज देखना पसंद करेंगे।

मूवी वॉलेट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज के निर्माता विजय कुमार गुप्ता और निर्देशक सुरेश कुमार बिश्नोई हैं।जिसमें विजय कुमार गुप्ता,प्रीति कनोजिया,मो. शान, अनिल,प्रियंका,सुशील रस्तोगी,ऋषि उत्कर्ष बाजपेई,अशोक शुक्ला एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।

विजय कुमार गुप्ता ने दर्शकों से अपील किया कि इस वेब सीरीज को जरूर देखें और अपना प्यार आशीर्वाद दें।दर्शकों का साथ बना रहा तो आगे भी एक से बढ़ कर एक वेब सीरीज का निर्माण करेंगे।