फिल्म वर्कर्स के बच्चों के लिए यश चोपड़ा फाउंडेशन की बड़ी पहल

Yash Chopra Foundation's big initiative for the children of film workers

मुंबई (अनिल बेदाग): यश चोपड़ा फाउंडेशन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े वर्कर्स के बच्चों के लिए अपने बहुप्रतीक्षित व्हाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है। इस पहल का यह दूसरा वर्ष है, जो इंडस्ट्री के मेहनतकश परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने का मजबूत आधार प्रदान करता है।

यह स्कॉलरशिप पंजीकृत फिल्म वर्कर्स और व्हाईसीएफ साथी सदस्यों के बच्चों के लिए है, जिसमें प्रत्येक चयनित छात्र को ₹5 लाख तक की सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे मान्यता प्राप्त संस्थानों में ट्यूशन फीस के रूप में दी जाएगी, जिससे छात्रों को आर्थिक दबाव से राहत मिल सके।

प्रोग्राम के तहत फिल्म स्टडीज़, मीडिया, एनीमेशन, सिनेमैटोग्राफी जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ और आईटी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज़ भी शामिल किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में अकादमिक प्रदर्शन और आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

व्हाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी के अनुसार, यह पहल उन 60 प्रतिशत से अधिक परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो उच्च शिक्षा के खर्च से जूझ रहे हैं। यह स्कॉलरशिप न सिर्फ आर्थिक सहयोग, बल्कि एक स्थायी और सशक्त भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर भी है।