लाल रंग में ग्लोबल ग्लैमर की नई पहचान बनीं सेज़ल शर्मा

Sezal Sharma becomes the new face of global glamour in red

मुंबई (अनिल बेदाग): कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार जहां दुनियाभर के सितारों ने अपने फैशन और ग्लैमर का जलवा बिखेरा, वहीं भारतीय अभिनेत्री सेज़ल शर्मा ने अपने बेहद आकर्षक रेड लुक से पूरी महफिल लूट ली। बहते हुए लाल रंग के एलिगेंट आउटफिट में सेज़ल का अंदाज़ क्लासिक ब्यूटी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार संगम नजर आया। रेड कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास, ग्रेस और इंटरनेशनल अपील हर किसी का ध्यान खींचने में सफल रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों ने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी। फैंस से लेकर फैशन एक्सपर्ट्स तक, हर कोई उनके इस दमदार और स्टाइलिश अवतार की तारीफ करता नजर आया। कांन्स में सेज़ल शर्मा की यह मौजूदगी सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर उभरती भारतीय प्रतिभा की मजबूत पहचान बनकर सामने आई।