फिल्म ‘हमनी बानी ओम जय जगदीश’ भोजपुरी सहित पाँच भाषाओं में होगी प्रदर्शित

The film 'Hamni Bani Om Jai Jagdish' will be released in five languages, including Bhojpuri

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : अभिनेता रवि किशन अभिनीत फिल्म ‘हमनी बानी ओम जय जगदीश’ शीघ्र ही आर्या डिजिटल ओटीटी मंच पर भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के प्रबंध निदेशक दुर्गेश आर. सिंह राजपूत ने बताया कि विभिन्न भाषाओं के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को पाँच भाषाओं में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि देशभर के अधिक से अधिक दर्शक इसका आनंद ले सकें।

उन्होंने बताया कि फिल्म में एक्शन, हास्य, रोमांस और पारिवारिक भावनाओं का सशक्त समावेश है, जो इसे संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म बनाता है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह और सराहना मिली है। अब दर्शक अपने घर पर परिवार के साथ अपनी पसंदीदा भाषा में इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

फिल्म में रवि किशन के साथ सोनालिका प्रसाद, राजू सिंह माही, प्रीति ध्यानी, संगीता तिवारी, सुनील जागेटिया, सूर्या दुबे, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान, चंदन सिंह, प्रेम दुबे सहित अनेक कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म की निर्मात्री अनुकृति जागेटिया, निर्देशक प्रवीण कुमार गुड़ूरी तथा सह-निर्माता पुलकित देव पूरा हैं।