एमएस म्यूजिक सीरीज का भोजपुरी संगीत जगत में हुआ पदार्पण

MS Music Series makes its debut in the Bhojpuri music industry

रविवार दिल्ली नेटवर्क

अब तक अपने शानदार हिंदी गीतों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली म्यूजिक कंपनी एमएस म्यूजिक सीरीज का पदार्पण भोजपुरी संगीत की दुनिया में भी हो चुका हैं। “MS Music Bhojpuri”‘ लॉन्च के साथ अब दर्शकों को भोजपुरी भाषा में बेहतरीन, साफ-सुथरे और मनोरंजक गीतों का नया संग्रह देखने व सुनने को मिलेगा। इस नए चैनल के प्रोड्यूसर मनीष शाह हैं, जिनके मार्गदर्शन में दर्शकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले भोजपुरी गाने प्रस्तुत किए जाएंगे।

एमएस म्यूजिक सीरीज को हिंदी संगीत में दर्शकों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिला हैं। गानें काफी पसंद भी किए गए हैं। उम्मीद हैं एमएस म्यूजिक सीरीज भोजपुरी को दर्शकों का अपार समर्थन मिलेगा।

निर्माता मनीष शाह ने कहा कि इस नए सफर में दर्शकों के सहयोग और समर्थन से ही यह चैनल नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। उन्होंने अपील किया है कि दर्शक चैनल को ज़रूर Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ Share करें।