भारत के हरमनप्रीत चुने गए साल 2021- 22 के एफआईएच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  • हरमन लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने वाले चौथे खिलाड़ी
  • बोले,अवार्ड खेल का स्तर उंचा रखने के लिए निरंतर मेहनत को प्रेरित करेगा
  • 2023 हॉकी विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करने पर ध्यान

नई दिल्ली : भारत के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने लुसाने (स्विटरजरलैंड) में साल 2021-22 का एफआईएच वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी घोषित किया। हरमनप्रीत सिंह ने कुल सबसे ज्यदा 29.4 अंक हासिल कर एफआईएच के साल 2021-22 के सर्वश्रेष्ठï खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता। नीदरलैंड के थियरे ब्रिंकमैन (23.6 अंक) दूसरे और बेल्जियम के टॉम बून(23.4 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं नीदरलैंड की 22 बरस फेलिस अल्बर्स साल 2021-21 की एफआईएच की सर्वश्रेष्ठï महिला खिलाड़ी चुनी गईं। भारत के हरमनप्रीत सिंह लगातार दूसरी बार एफआईएच के साल के सर्वश्रेष्ठï पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। हरमनप्रीत से पहले यह गौरव नीदरलैंड के ड्रैग फ्लिकर तुएन डी नूएर, ऑस्ट्रेलिया के जैमी डवायर और बेल्जियम के आर्थर वॉन डॉरेन को हासिल था।

हरमनप्रीत भारत की बीते बरस टोक्यो ओलंपिक और 2021 में ही ढाका में एयियन चैंपियंस ट्रॉफी में कांसा जीतने और हाल ही बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए अब तक 155 मैच खेल कर 115 गोल किए हैं। हरमनप्रीत ने कहा, ‘मैं लगातार दूसरी बार एफआईएफ का वर्ष का सर्वश्रेष्ठï खिलाड़ी चुने जाने पर फख्र महसूस कर रहा हूं। मेरे हॉकी करियर का यह बहुत बड़ा क्षण है।यह अवॉर्ड मेरे अकेले का नहीं है और क्योंकि भारतीय टीम के साथियों के सहयोग के बिना यह मुमकिन नहीं था। यह अवार्ड मुझे खेल का स्तर उंचा रखने के लिए निरंतर मेहनत को प्रेरित करेगा। स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में मेरा लक्ष्य योजनाओं को अमली जामा पहनाना है और ऐसा करने पर हम बढिय़ा प्रदर्शन कर पाएंगे। हमारा ध्यान 2023 के भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करने पर है। हमें विश्व कप में अपना रिकॉर्ड बेहतर करना है। विश्व कप में हर टीम अलग होगी और चुनौती भी बहुत अलग और खास होगी। कोशिश यही सुनिश्चित करने की है हमारी टीम इसके लिए बढिय़ा ढंग से तैयार हो।’

मॉडर्न हॉकी के सुपर स्टार हैं हरमनप्रीत सिंह
हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी ही नहीं मॉडर्न हॉकी के वाकई सुपरस्टार हैं। हरमनप्रीत सिंह दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग फ्लिकर तथा सबसे मुस्तैद फुलबैक हैं। वह ऐसे फुलबैक हैं जो भारत के किले की चौकसी के लिए हमेशा सही जगह मौजूद दिखते हैं। हरमनप्रीत ने मुस्तैद डिफेंडर होने के साथ अपने बेहतरीन ड्रिब्लिंग कौशल से खुद को दुनिया के बेहतरीन हॉकी ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया। हरमनप्रीत सिंह 2021-22 ने एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग में 16 मैचों में दो हैट-ट्रिक सहित सबसे ज्यादा18 गोल दागे। उनके नाम एक एफआईएच प्रो लीग में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकार्ड है।ह रमनप्रीत सिंह ने ढाका में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में छह मैचों में आठ गोल कर भारत को पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही 2022 के बर्मिंघम राष्टï्रमंडल खेलों में रजत पदक जिताने में अहम योगदान किया।

एफआईएच के 2021-22 के सालाना अवॉर्ड में भारतीयों का बोलबाला
एफआईएच के 2021-22 के सालाना अवॉर्ड में -मुमताज खान( सर्वश्रेष्ठï उदीयमान खिलाड़ी), पीआर श्रीजेश (साल का सर्वश्रेष्ठï पुरुष गोलरक्षक), सविता पूनिया साल की सर्वश्रेष्ठï महिला गोलरक्षक), हरमनप्रीत सिंह ( साल के सर्वश्रेष्ठï खिलाड़ी) के भारत की पुरुष हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलियाई चीफ कोच ग्राहम रीड(सर्वश्रेष्ठï पुरुष कोच) व महिला हॉकी टीम की डच चीफ कोच यॉन्की शॉपमैन (सर्वश्रेष्ठï महिला कोच) सहित भारतीयों खिलाडिय़ों और कोचों का ही बोलबाला रहा।