रविवार दिल्ली नेटवर्क
वसई : उत्तर भारतीय लोक संस्कृति और सावन के पारंपरिक गीतों को जीवंत रखने के लिए संस्कार भारती प्रतिष्ठान व अभियान (रजि.) द्वारा आगामी 7 अगस्त 2026 को वसई में भव्य ‘कजरी महोत्सव २०२६’ का आयोजन किया जा रहा है। “सावन की रिमझिम में लोकगीतों की बहार” विषय पर आधारित इस अनूठे सांस्कृतिक उत्सव में अयोध्या की सुप्रसिद्ध कजरी गायिका सुश्री संजोली पाण्डेय अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और संस्कार भारती प्रतिष्ठान के सचिव श्री अखिलेश ज. मिश्रा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री (महाराष्ट्र सरकार) श्री अमरजीत मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि के रूप में नालासोपारा विधानसभा के आमदार श्री राजन नाईक और विशेष अतिथि के रूप में आर.टी.आई. एक्टिविस्ट श्री अनिल गलगली उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजीव सिंह मिश्रा शिरकत करेंगे।
ट्रस्टी श्री अशोक भाटिया , श्री महेंद्र जोशी, रीता शुक्ला, श्री रामनारायण तिवारी सहित संस्था की पूरी टीम (श्री राधेश्याम शुक्ला, श्री विनोद कुमार, श्री विशाल रा. जोशी, श्री गोपी मेनन, श्री रामानुजम, श्री गिरीश ठाकुर, श्री देवेंद्र खन्ना, श्री संजीव ठाकुर, श्री राहुल सिंह, श्री राममोहन तिवारी और डॉ. सोमेश पांडेय) इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक व दिन: ०७ अगस्त २०२६, शुक्रवार
समय: शाम ५:३० से ९:१५ बजे तक
स्थान: रीजेंसी बैंक्वेट्स, गायत्री प्लाजा, फायर ब्रिगेड के सामने, वसई-नालासोपारा लिंक रोड, वसई (ई) – 401208
विनीत:
संस्कार भारती प्रतिष्ठान की ओर से,





