अ‌द्भूत लेटेस्ट ए-आई तकनीक के साथ नामी फिल्म स्टार्स से सजेगी लव कुश रामलीला

Luv Kush Ramleela will be graced by renowned film stars with the latest AI technology

मोहित त्यागी

नई दिल्ली : ऐतिहासिक लालकिला ग्राउण्ड में आयोजित विश्व विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी की कान्सीट्‌यूशन क्लब, रफी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित इस प्रेस कान्फेंस को सम्बोधित करते हुए कमेटी के प्रेसीडेन्ट अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 11 से 21 अक्तूबर 2026 तक होगा एवं दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को पूरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जायेगा ।

अर्जुन कुमार ने कहा युवा शक्ति देश का भविष्य है और रामलीलाए युवा शक्ति को भारतीय संस्कृति धर्म और नैतिकता का पाठ पढ़ाती है और जेड जेन को त्याग, समर्पण और अपने समाज और परिवार के प्रति उत्तरदायित्व बनाती है यहीं वजह है कि लव कुश रामलीला कमेटी युवाओं की पसंद का विशेष ध्यान रखती है | इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक और भव्य होगी। देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को मंच पर जीवंत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार ओर परम्पराओं का अद्भूत संगम देखने को मिलेगा। नई तकनीकें ए-आई और कम्प्यूटर ग्राफिक्स, एनीमेशन, डिजिटल, हाईटेक, थ्री-डी मेपिंग, विजुअल इफेक्ट, 8ट्रेक डिजिटल साउण्ड सिस्टम के माध्यम मुंबई फिल्म इण्डस्ट्रीज के नामचीन टेक्नीशियन की टीम की देख-रेख में राजधानी नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी 4 मंजिला स्टेज पर लीला मंचन होगा। इस वर्ष फिल्म नगरी के 20 नामी फिल्म स्टार्स के अलावा टीवी और रंगमंच के 160 से ज्यादा कलाकर मंचन लीला में विभिन्न किरदारों में नजर आयेंगे। अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि विभिन्न टीवी चैनल, यू-ट्यूब के 80 से ज्यादा चैनलों के माध्यम से इस बार देश विदेश के 30 करोड़ से ज्यादा रामभक्त रामलीला का लाईव मंचन देखेंगे। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सांसद, एक्टर, सिंगर मनोज तिवारी, सिंगर शंकर साहनी के साथ राजनीति जगत के अनेक दिग्गज भी लीला मंच पर महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे ।

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने कान्फ्रेंस में मौजूद मुंबई से आए श्रीराम, सीता माता और हनुमान का किरदार निभा रहे फिल्म स्टार्स से मीडिया पर्सन को रूबरू कराया, देवेश शर्मा प्रभु श्री राम की भूमिका अदा करेंगे इन्होंने अनेकों फिल्मों एवं टीवी सीरियल में रंगमंच काम किया है, लोकप्रिय रहे टीवी सीरियल साम दाम और दंड में 251 एपिसोड तक युग के किरदार को निभाया आदि। फिल्म हीरोईन, कावेरी प्रियम लव कुश के मंच पर जगत जननी माता सीता का रोल अदा करेंगी इन्होंने ये रिश्ते हैं प्यार के, गुम है किसी के प्यार में, दिल दियां गल्लां, जिद्दी दिल माने ना और शक्ति जैसे लोक प्रिय टीवी सीरियलों में, कामेडी शो मेडमेनस मचाएंगे में कार्य किया, वेब सीरीज और डिजिटल यूट्यूब सीरीज दूरिया आदि शामिल है। पंकज कामद टाईगर राम भक्त हनुमानजी का अभिनय करेंगें यह फिल्म, टीवी, वेब सीरीज, विज्ञापनों और थिएटर जामनापार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, राधे और लूसिफर जैसी में काम किया है, अंगद, शिशुपाल, परशुराम, इन्द्रदेव, युधिष्ठिर जैसे पौराणिक पात्रों की भूमिका निभा चुके है। अभिनेत्री कावेरी प्रियम ने बताया लालकिला मैदान दिल्ली में माता सीता का रोल करूंगी यह मेरे लिए बहुत चलेंजिंग है। फिल्म अभिनेता देवेश शर्मा ने कहा कि मैंने अनेको फिल्मों एवं सीरियल में काम किया है, मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि देश की राजधानी के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में होने वाली रामलीला में प्रभु श्रीराम का अभिनय करूंगा। पंकज कामद ने बताया मैं हनुमान जी की भूमिका अदा करूंगा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लालकिला में लाईव रामलीला मंचन में कार्य करने का अवसर मिला है।

कमेटी के चैयरमेन पवन गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषन जैन ने सभी पत्रकार बन्धुओं का स्वागत किया तथा रामलीला में परिवार सहित आने का निमंत्रण दिया ।