बड़े प्रोजेक्ट्स—ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री

Big Projects—S. Sanjay Gagnani Set for a Double Entry on OTT

मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविजन पर अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता एससंजय गगनानी अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की लाइनअप यह संकेत दे रही है कि अभिनेता इस बार कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

एससंजय जल्द ही वेब फिल्म ‘बैंड बाजा मर्डर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिलचस्प नाम और कहानी के साथ यह प्रोजेक्ट पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। वहीं उनका दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘हॉटस्पॉट’ है, जिसमें वह दो सीजन्स तक मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह शो वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा।

अपने नए सफर को लेकर एससंजय बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कलाकारों को अलग तरह की कहानियों और किरदारों के साथ प्रयोग करने के नए अवसर दिए हैं। उनके लिए ये दोनों प्रोजेक्ट सिर्फ नई रिलीज नहीं, बल्कि अभिनय के नए आयाम तलाशने का मौका भी हैं।

टेलीविजन के बाद ओटीटी पर मुख्य भूमिकाओं की ओर बढ़ते एससंजय गगनानी अब दर्शकों को अपने अभिनय का एक नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। ‘बैंड बाजा मर्डर’ और ‘हॉटस्पॉट ’ के साथ उनकी डिजिटल पारी निश्चित रूप से उनके करियर के अगले रोमांचक अध्याय की शुरुआत करती नजर आ रही है।