16 वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप झांसी में 10 से 21 अक्टूबर तक होगी

The 16th Senior Men's National Hockey Championship will be held in Jhansi from 10 to 21 October.

तीन डिविजन में कु़ल 29 टीमें शिरकत करेंगी, डिविजन ए फाइनल 21 अक्टूबर को

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : 16 वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 शनिवार से झांसी (उत्तर प्रदेश) में 10 अक्टूबर से शुरू होगी और इसमें तीन डिविजन में कु़ल 29 टीमें शिरकत करेंगी। सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का समापन 21 अक्टूबर को डिविजन ए फाइनल के साथ होगा। 2025 के 15 वीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी पंजाब ने हॉकी मध्यप्रदेश को फाइनल में4-1 से हरा कर डिविजन ए खिताब जीता था जबकि हॉकी उत्तर प्रदेश ने मणिपुर हॉकी को 5-1से हरा कर तीसरा स्थान पाया । 2026 की सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में डिविजन ए, डिविजन बी और डिविजन में टीमों को 2025 के संस्करण की रैंकिंग के मुताबिक ग्रुप में डाला गया है। सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप देशभर की टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

2025 के संस्करण की रैंकिंग को 2026 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप संस्करण में ए डिविजन, बी डिविजन और सी डिविजन में टीमों की ग्रुपिंग की गई है। डिविजन ए में 12 टीमें शिरकत करेंगी और इन्हें चार चार टीमों के तीन पूल में बांटा गया। पूल ए में हॉकी पंजाब, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु , हॉकी बंगाल की टीमें जबकि पूल बी में हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, ली पुड्डिचेरी हॉकी की टीमों को रखा गया है। पूल सी उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कर्नाटक व हॉकी चंडीगढ़ की टीमें हैं जबकि पूल डी में मणिपुर हॉकी, हॉकी हरियाणा और दिल्ली हॉकी की टीमें हैं। पूल चरण की समाप्ति के बाद 18 अक्टूबर से क्वॉर्टर फाइनल होंगे और हर पूल से शीर्ष दो-दो टीमें नॉकआउट चरण में खेलेगी। 19 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेला जाएगा और 21 अक्टूबर को फाइनल व तीसरे स्थान के मैच खेले जाएंगे।

डिविजन बी में दस टीमें शिरकत करेंगी और इन टीमों को पांच पांच टीमों के पूल ए और पूल बी में बांटा गया है। पूल ए में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा,असम हॉकी, केरल हॉकी , हॉकी उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की टीमें हैं। पूल बी में हॉकी झारखंड, तेलंगाना हॉकी, गोवंस हॉकी, दादरा व नागर हवेली, दमन व दीव तथा हॉकी अरुणाचल की टीमों को रखा गया है। डिविजन सी में सात टीमों को दो पूल ए और बी बांटा गया। पूल ए में हॉकी मिजोरम,हॉकी हिमाचल व हॉकी जम्मू- कश्मीर की टीमें हैं जबकि पूल बी में हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी राजस्थान , बिहार (बीएसएसए) और हॉकी गुजरात की टीमें हैं।