सांसदों और पत्रकारों के लिए मिलेट्स स्पेशल भोज में छा गए राजस्थानी व्यंजन और खानसामां

भारत को विश्व अहिंसा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज(मिलेट) वर्ष 2023′ घोषित करवाने में मिली सफलता

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मन्त्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि अब अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 मेंभारत का ज्वार,बाजरा और रागी आदि मोटे अनाजों (मिलेट्स ) से बने विविध व्यंजन और पकवान भारतीयों केसाथ विदेशो में भी आम नागरिकों की थाली की शोभा बढ़ायेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक विश्व के लिए भारत के मोटे अनाजों से बनेविशिष्ट व्यंजनों का जायज़ा लेकर अपनी सेहत को बेहतर बनाने का सुअवसर देश विदेश को कोई व्यक्ति नहींचूकना चाहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की सर्द दोपहरी के मध्य मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीकी मौजूदगी में सभी सांसदों के लिए अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज मिलेट्स वर्ष-2023′ के के उपलक्ष्य मेंआयोजित मिलेट्स (बाजरा आदि) स्पेशल भोज के बाद आज गुरुवार को केंद्रीय कृषि मन्त्री नरेन्द्र सिंह तोमरके नई दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित निवास पर मीडिया के लिए आयोजित मिलेट्स स्पेशल दोपहर भोज नेभी राजस्थान और देश के अन्य भागों के पौष्टिक मोटे अनाज के व्यंजन छा गए।

इस खास भोज में पत्रकारों ने बाजरे की राबड़ी और बाजरे की रोटी से लेकर बाजरे के केक तथा बाजरा कीखींच एवं बाजरा की खीर के साथ ही राजस्थान की पारम्परिक केर कुमट-साँगरी तथा काचरा ग्वार फली जैसीतमाम व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके पहलें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभाअध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और सांसदों ने भी दोपहर के इसविशेष भोजन का आनंद लिया था ।

राजस्थान के बालोतरा के रसोईयों के व्यंजन सभी को भायें

संसद और संसद के बाहर इन खास भोज का इंजजाम केन्द्रीय कृषि राज्य मन्त्री कैलाश चौधरी के सौजन्य से राजस्थान के बालोतरा के खानसामां बावर्ची मन मोहन और उनके रसोईयों की टीम ने किया था। इनके द्वाराबनाए गए स्वादिष्ट भोजन की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र कीसराहना की। उन्होंने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए मोटा अनाज वर्ष के आयोजन का भारत का प्रस्तावस्वीकार करने के लिए विश्व समुदाय को धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की राजधानी रोम में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023’ के उद्घाटनसमारोह में भेजे गए अपने संदेश में कहा था कि भारत मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देगा। इसकेसाथ ही भारत ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023′ के जश्न को जोरशोर से आगे बढ़ाएगा औरपौष्टिक अनाज की खेती एवं सेवन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। उद्घाटन समारोह मेंकेंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की अगुवाई में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल मौजूद था।

उल्लेखनीय है कि भारत ने दो अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषितकराने के बाद साथ ही अब वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023’ घोषित करवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।