एआई के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने टीएमयू के 109 छात्रों का दल दिल्ली रवाना

A team of 109 TMU students left for Delhi to attend the AI ​​Summit

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल में 92 स्टुडेंट्स के संग – संग 17 प्री- इन्क्यूबीटी भी शामिल, टीएमयू के ईडी श्री अक्षत जैन बोले, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट का रोडमैप दुनिया के लिए मील का पत्थर साबित होगा

भारत मंडपम में आयोजित पांच दिनी इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेने के लिए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के छात्रों का बड़ा दल मंगलवार की सुबह दो बसों से दिल्ली कूच कर गया है। इस डेलीगेशन का नेतृत्व डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन कर रही हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में 92 स्टुडेंट्स,17 प्री -इन्क्यूबीटी आदि शामिल हैं। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवम् सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इस समिट में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समेत 20 देशों के राष्ट्रध्यक्ष, प्रधानमंत्री के संग- संग राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के दिग्गज सीईओ की गरिमामायी उपस्थिति रहेगी। समिट में माइक्रोसॉफ्ट से श्री बिल गेट्स, रिलायंस समूह से श्री मुकेश अंबानी,श्री सुंदर पिचई के अलावा टाटा समूह, इन्फोसिस, बायोकॉन, एंथ्रोपिक, एनवीडिया, एक्सेंचर, गूगल समेत दुनिया के 100 दिग्गज आकर्षण के केंद्र होंगे। टीएमयू के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन इंडिया एआई इंपैक्ट समिट को महाकुंभ की संज्ञा देते हुए कहते हैं, इस समिट की मेजबानी पर हमें नाज़ है। उन्होंने उम्मीद जताई, एआई सम्मेलन का रोडमैप दुनिया के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में 20 सत्र और सेमिनार्स होंगे,जिनमें एक सत्र में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की डीन प्रो. मंजुला जैन भी अपना नज़रिया रखेंगी। भारत के शैक्षणिक परिदृश्य में एआई नवाचार के लोकतंत्रीकरण पर केंद्रित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की एक समाधान-उन्मुख पैनल चर्चा सुषमा स्वराज भवन में शाम साढ़े पांच बजे से होगी। इस सत्र का संचालन टीएमयू की डीन एकेडमिक्स एवम् तीर्थंकर महावीर इनोवेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ की निदेशक प्रो. मंजुला जैन करेंगी,जबकि इस सत्र में प्रमुख नवाचार एवम् उद्योग विशेषज्ञों में एफआईटीटी -आईआईटी, दिल्ली के एमडी—डॉ. निखिल अग्रवाल, इजराइल की सुश्री माया शरमन, जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर डॉ. कविता सिंह और इकोसिस्टम एवम् इनोवेशन स्ट्रेटेजी लीडर श्री उत्कर्ष मिश्रा की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञ इस बात पर चर्चा करेंगे कि शैक्षणिक संस्थानों के छात्र अपने विचारों और शोध को एआई आधारित समाधानों में किस प्रकार परिवर्तित कर सकते हैं। समिट में यूनिवर्सिटी के तीन स्टार्ट्स अप के प्रेजेंटेशन की भी तैयारी है। टीएमयू के इस डेलीगेशन में बतौर समन्वयक – तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी टीएमआईएफ के इन्क्यूबेशन मैनेजर श्री प्रशांत सिंह, टीएमयू आईआईसी कोऑर्डिनेटर श्री प्रदीप कुमार वर्मा, सीसीएसआईटी से डॉ. प्रियांक सिंघल, सीओई से फैकल्टी श्रीमती निकिता जैन आदि भी शामिल हैं।