मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लैमर की चमक-दमक के बीच भी कुछ सितारे अपनी सादगी से दिल जीत लेते हैं और आमना शरीफ उन्हीं में से एक हैं। अपनी खूबसूरती, बेहतरीन अभिनय और एवरग्रीन चार्म के लिए मशहूर आमना इस बार अपना जन्मदिन किसी भव्य पार्टी के बजाय परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी से मनाने जा रही हैं। उनके लिए इस दिन का सबसे बड़ा जश्न अपनों का साथ, कृतज्ञता का एहसास और जरूरतमंदों की मदद है।
फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानने वाली आमना जन्मदिन पर भी अपनी हेल्दी रूटीन नहीं छोड़ेंगी। आमना का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश स्वस्थ रहना, एक बेहतर इंसान और कलाकार के रूप में आगे बढ़ना तथा दर्शकों का प्यार लगातार पाना है। ‘एक विलेन’ और ‘आधा इश्क’ जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुकी आमना जल्द ही कुछ नए और अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे रोमांचक प्रोजेक्ट्स के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।





